जम्मू बेस कैम्प से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बुधवार सुबह रवाना कर दिया गया है। यह यात्रा 26 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें। यकीन मानिए आपकी यात्रा आसान हो जाएगी।
शार्टकट न अपनाएं
यात्रा के दौरान कभी भी तय ट्रैक के बजाय शार्टकट रूट अपनाने की गलती न करें। हमेशा तय ट्रैक पर ही चलें।आते जाते संपूर्ण यात्रा में कोई ऐसा काम न करें, जिससे वातावरण दूषित हो।इसके अलावा यात्रा करते समय हमेशा अपनी जेब में कपूर की एक गोली रखें। ऐसा करने से व्यक्ति को ऑक्सीजन की पयार्प्त मात्रा मिलती रहती है।
तंदुरुस्त हों तभी यात्रा पर निकलें
भोले बाबा के दर्शन के लिए ऐसे लोग ही यात्रा पर निकलें जो सेहत के लिहाज से खुद को तंदुरुस्त महसूस करते हो।ऐसा न होने पर आपकी यात्रा बीच में ही खराब हो सकती है।
खाली पेट यात्रा न करें
बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू करते समय हमेशा कोशिश करें कि पहले कुछ खा लें। हमेशा खाली पेट यात्रा करने से बचें। वरना आपको बीच यात्रा में ही कई गंभीर चिकित्सक समस्याएं पैदा हो सकती हैं
सैर करें
यात्रा के दौरान फिट रहने के लिए यात्रा से कुछ दिन पहले ही रोजाना 4 से 5 किमी. सुबह और शाम सैर करना शुरू कर दें।ऐसा करने से आपको चलने की आदत पड़ जाएगी और यात्रा के दौरान ज्यादा परेशानी भी नहीं उठानी पड़ेगी।