फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: जानिए लॉकडाउन में कैसे रखें शारीरिक और मानसिक फिटनेस का ख्याल?

Sun, 30 May 2021 07:36 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 30 May 2021 07:36 PM IST
सार

  • व्यायाम से मिलती है शारिरिक, मानसिक और भावनात्मक शक्ति
  • इम्यूनिटी को मजबूती देने में सहायक हैं व्यायाम

विज्ञापन
physical and mental health tips in hindi, Amar Ujala Foundation initiative
लॉकडाउन में रखें सेहत का ध्यान - फोटो : Social media

मीनल पाठक


जुंबा और फिटनेस ट्रेनर


कोरोना महामारी ने लोगों को लंबे समय तक घरों में बंद रहने पर मजबूर कर दिया है। संक्रमण के डर से घर से बाहर न निकल पाने, दोस्तों-रिस्तेदारों से न मिलने और काफी समय से एक ही स्थान पर रहने का असर, लोगों को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रभावित कर रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन जैसे हालात में सभी लोगों के लिए अपने शारीरिक और मानसिक सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है। घर पर ही व्यायाम के माध्यम से आपको इन दोनों स्थितियों को सुधारने में लाभ मिल सकता है।
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर रविवार को हुई चर्चा में हमने विशेषज्ञ से महिला और पुरुष दोनों के लिए व्यायाम और उन्हें सेहत का ख्याल कैसे रखना चाहिए, इस बारे में जानने की कोशिश की। इस दौरान जुंबा और फिटनेस ट्रेनर मीनल पाठक ने सभी सवालों के जवाब दिए।

physical and mental health tips in hindi, Amar Ujala Foundation initiative
शरीर को रखें गतिशील - फोटो : Social media

शरीर को रखें गतिशील
मीनल बताती हैं कि महामारी के इस दौर में लोगों को वर्क फ्रॉम होम के चलते लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहना होता है। शरीर में ज्यादा देर तक कोई मूवमेंट न होने के चलते लिम्फोटिक फ्लूइड का प्रसार नहीं हो पाता है। इसके चलते इम्यूनिटी भी प्रभावित हो सकती है। इसीलिए शरीर को गतिशील रखने और रक्त संचार को बढ़ावा देने वाले कार्य करने पर जोर दिया जाता है। लिम्फोटिक फ्लूइड का मूवमेंट अच्छा रहने से शरीर को विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में आसानी होती है। इसलिए घर से काम करते समय भी शरीर को गतिशील रखना बेहद जरूरी है।

physical and mental health tips in hindi, Amar Ujala Foundation initiative
काम करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay

शरीर की मुद्रा सही रहना जरूरी
फिटनेस ट्रेनर मीनल बताती हैं आमतौर लंबे समय तक बैठकर काम करते समय लोगों का शारीरिक पॉस्चर काफी बिगड़ जाता है। जैसे कंधों को झुका कर या सामने की ओर झुक कर बैठने से शरीर के कई अंग एक दूसरे के ऊपर आ जाते हैं। ऐसी स्थिती में कई सारे अंगों का 
कार्य प्रभावित हो सकता है क्योकिं उन्हें पूरा स्थान नहीं मिल पाता है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए हमेशा एकदम सीधे होकर बैठना चाहिए। रीढ़ की हड्डी सीधी होने से छाती खुली रहती है जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी मिलता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
physical and mental health tips in hindi, Amar Ujala Foundation initiative
मूड ठीक रखने के लिए करें व्यायाम - फोटो : Social media
व्यायाम से मूड को करें ठीक
फिटनेस ट्रेनर मीनल बताती हैं कि शरीर में ज्यादा देर कोई गतिशीलता न होने का असर मूड को भी प्रभावित करता है। व्यायाम आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक और भावनात्मक मजबूती भी देते हैं। घर से काम करते समय थोड़ी-थोड़ी देर पर उठकर हल्के-फुल्के अभ्यास जरूर करें, इससे पहले तो शरीर सक्रिय स्थिति में आएगा और दूसरा ऐसा करके आप खुद को तनाव और काम के थकान से भी बचा सकते हैं।
 
विज्ञापन
physical and mental health tips in hindi, Amar Ujala Foundation initiative
समय पर खाएं खाना - फोटो : pixabay
रात के भोजन के बाद जरूर करें वॉक
फिटनेस ट्रेनर मीनल बताती हैं कि मौजूदा समय में देखा जा रहा है कि घर पर होने के कारण लोगों के रात का भोजन काफी देर में होता है। रात में देर से खाना खाने के कई तरह के नुकसान (जैसे सही से पाचन न होना, गैस-पेट फूलने की समस्या) हो सकते हैं। रात का खाना 9 बजे तक खा लेना चाहिए। खाना खाने के बाद 10 मिनट तक घर में ही वॉक कर लें। इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप लॉकडाउन में भी स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। 

------------
नोट: यह लेख जुंबा और फिटनेस ट्रेनर मीनल पाठक से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। मीनल कई वर्षों से फिटनेस ट्रेनिंग दे रही हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed