मूंगफली का प्रयोग कई पकवानों में किया जाता है। सर्दियों में लोग मूंगफली को बेहद चाव से खाते हैं। क्या आप जानते हैं मूंगफली को सस्ता बादाम कहा जाता है? ऐसा इसलिए क्योंकि यह प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत हैं और इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त मूंगफली बढ़ते वजन को कम करने में सहायक है। मोटापा आजकल के समय की आम समस्या बनता जा रहा है। मोटापे को कम करने के लिए रोजाना नुस्खे खोजने के बावजूद भी उन्हें अमल में लाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में मूंगफली खाना खाकर आप अपना वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं मूंगफली में ऐसे कौन-से गुण पाए जाते हैं जिनसे आपकर वजन कम हो जाएगा।
जानें कैसे मूंगफली घटा सकती है आपका वजन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेटाबॉलिज्म को सही रखने में सहायक
हमारे स्वस्थ जीवन के लिए मेटाबॉलिज्म का सही रहना अत्यंत आवश्यक है। जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म सही प्रकार से काम करता है , वह लोग स्वस्थ रहते हैं। ऐसे लोग कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं। मेटाबॉलिज्म के सही रहने से हमारे शरीर के किसी भी अंग में कार्बोहाइड्रेट नहीं जमता है। कार्बोहाइड्रेट या फैट बढ़ने की वजह से ही हमारे शरीर का वजन बढ़ने लगता है। मूंगफली खाने से हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है।
कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होना
मूंगफली लो कार्बोहाइड्रेट का सबसे अच्छा स्त्रोत है। मूंगफली खाने से पेट भरा-भरा लगता है और भूख भी नहीं लगती है। ऐसे में अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो आपका पेट भर रहेगा और कोई हाई कार्बोहाइड्रेट वाला खाना भी आपको नहीं खाना पड़ेगा। इससे आपका वजन भी संतुलन में रहेगा।
पोषक तत्व से भरपूर
मूंगफली प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा मूंगफली में बायोटिन, तांबा, पोटेशियम, फोलेट, नियासिन, थियामिन और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व आपके शरीर में पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड फैट को कम करने में मदद करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह पोषक तत्व कैलोरी बर्न करने में भी सहायक है। इसलिए वजन को कम करने में मूंगफली एक अच्छा विक्लप है।
इंसॉल्यूबल डाइट्री फाइबर कम होना
मूंगफली में लो इंसॉल्यूबल डाइट्री फाइबर भी पाया जाता है , जो वजन को कम करने में सहायक है। इससे बढ़ते वजन को कम करने के लिए मूंगफली का सेवन करें। आप मूंगफली में प्याज और टमाटर डालकर भी खा सकते हैं।