Food Digestion: कई लोगों को सुबह का नाश्ता और दिन का लंच करने के बाद भी तेज की भूख लगती है। वहीं, कई लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि पेट भरने के बाद भी भूख लगती है। ऐसे में भूख को नजरअंदाज कर पाना काफी मुश्किल होता है और जो भी सामने दिखता है, उसे तुरंत खाने का मन करता है। इन सब की वजह से वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है और पतले होने का सपना आखिर सपना बनकर ही रह जाता है। यही नहीं, ज्यादा खाना खाने की वजह से सेहत को भी नुकसान पहुंचता है और पेट में गैस जैसी समस्या भी उत्पन्न होने लगती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बेहिसाब खाने के पीछे के कुछ ठोस कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी कि ज्यादा भूख लगने की वजह से आपकी हेल्थ को क्या नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं।
{"_id":"67a6e0c64ce4628e0c0997aa","slug":"overeating-habit-be-careful-if-you-are-eating-even-after-filling-your-stomach-know-the-major-diseases-2025-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Overeating: पेट भरने के बाद भी खा रहे हैं खाना तो हो जाइए सावधान, इन बड़ी बीमारियों का हो सकते हैं शिकार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Overeating: पेट भरने के बाद भी खा रहे हैं खाना तो हो जाइए सावधान, इन बड़ी बीमारियों का हो सकते हैं शिकार
Sat, 08 Feb 2025 10:12 AM IST
दीक्षा पाठक
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:12 AM IST
सार
Stomach Pain: ज्यादा खाना खाने की वजह से सेहत को भी नुकसान पहुंचता है और पेट में गैस जैसी समस्या भी उत्पन्न होने लगती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बेहिसाब खाने के पीछे के कुछ ठोस कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी कि ज्यादा भूख लगने की वजह से आपकी हेल्थ को क्या नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
पेट भरने के बाद भी खा रहे हैं खाना तो हो जाइए सावधान
- फोटो : Freepik.com
ज्यादा खाना खाने के क्या है नुकसान?
- फोटो : Adobe stock photos
ज्यादा खाना खाने के क्या है नुकसान?
तेजी से वजन बढ़ना- पेट भरने की बाद भी लगातार भूख लगने से हमारे शरीर में ज्यादा ऊर्जा पैदा होने लगती है, जिसकी वजह से तेजी से हमारा वजन बढ़ने लगता है। हमारे शरीर में फुर्ती नहीं रहती और बार-बार थकान महसूस होता है।
शुगर लेवल का बढ़ना- ज्यादा भूख लगने की वजह से हमारे शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है। इसके कारण हमारे शरीर का शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। ऐसे में ज्यादा खाना खाने से आपकी सेहत पर गलत असर भी पड़ता है।

- फोटो : freepik
दिल की बीमारी- ज्यादा खाना खाने की वजह हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ जाता है। ऐसे में दिल से संबंधित बीमारी होने का खतरा भी बना रहता है।
पेट में गैस बनने की समस्या- ज्यादा खाना खाने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं, जिसमें अपाचन संबंधित दिक्कतें शामिल हैं। हालांकि, संतुलित मात्रा में खाना खाकर आप इससे निजात पा सकते हैं।

कम खाना खाने के क्या है फायदे
- फोटो : freepik
कम खाना खाने के क्या है फायदे
हाजमे के लिए है अच्छा- अगर आप कम खाना खाते हैं तो यह हाजमे के लिए काफी अच्छा रहता है। कम खाना खाने से लिवर पर कम प्रभाव पड़ता है। ऐसे में सारा खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।
एनर्जी रहती है अच्छी- कम खाना खाने से आपके शरीर में ताकत बनी रहती है और आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। बहुत ज्यादा खाना खाने से आपको थकान महसूस होती है। ऐसे में कम खाना खाने से आपका पेट हमेशा दुरुस्त रहता है।

महिलाओं में ज्यादा भूख लगने के क्या है कारण?
- फोटो : freepik
महिलाओं में ज्यादा भूख लगने के क्या है कारण?
महिलाओं में अक्सर भूख के बाद अतिरिक्त खाने की आदत देखी गई है। वास्तव में पीरियड्स के बाद आखिरी दिनों में भूख तेजी से बढ़ती है। इस समय में शुगर के स्तर को बराबर करना जरुरी होता है इसलिए ज्यादा भूख लगती है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।