फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: ऐसी स्थितियों में जानलेवा हो सकती हैं गर्भनिरोधक गोलियां, इन बातों का रखें ध्यान

Sun, 07 Nov 2021 01:25 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 07 Nov 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
over the counter contraceptive pills may be dangerous, all you need to know
गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन - फोटो : Pixabay

इसमें कोई दो राय नहीं है कि पिछले कुछ दशकों में मेडिकल साइंस ने जिस तरह से मनुष्यों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं दी हैं, उससे औसत आयु और सामान्य सेहत में इजाफा हुआ है। यही नहीं कई गंभीर बीमारियों से बचाव में भी लगभग चमत्कारी असर वाले इलाज, मेडिकल साइंस की बदौलत आज आसानी से उपलब्ध हैं।हालांकि मुश्किल तब पैदा होती है जब इंसान इस साइंस को अपने मन मुताबिक काम में लेने लगता है। सर्दी-जुकाम तक तो ठीक है लेकिन जब खुद से ही दवाई लेने का काम ऐसी चीजों के लिए किया जाने लगता है, जिनके लिए डॉक्टर की सलाह आवश्यक है, तो यह सेहत के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। 

over the counter contraceptive pills may be dangerous, all you need to know
गर्भनिरोधक गोलियां को लेकर रहें सावधान - फोटो : Pixabay

ओवर द काउंटर गर्भनिरोधक गोलियां
एक शिशु का दुनिया में आना केवल महत्वपूर्ण ही नहीं बल्कि बहुत जिम्मेदारी भरी स्थिति भी होती है। ऐसे में कई बार आर्थिक, सामाजिक या अन्य कारणों से बच्चे को दुनिया में न लाने का निर्णय भी लिया जाता है। परिवार  नियोजन का यह रास्ता मनुष्य द्वारा प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए मेडिकल साइंस में गर्भनिरोधक गोलियां भी एक विकल्प हैं जिसका सेवन डॉक्टर की सलाह से किया जाना चाहिए।

आंकड़े बताते हैं कि पिछले दो दशकों में इन गोलियों के ओवर द काउंटर सेवन की वजह से होने वाली समस्याओं में तेजी से बढोतरी हुई है। केवल बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि छोटे शहरों और गांवों में भी बिना प्रिस्क्रिप्शन, बिना सलाह धड़ल्ले से महिलाएं ये गोलियां ले रही हैं। यह अज्ञानता कई बार जान के लिए गम्भीर खतरा भी पैदा कर देती है, इसलिए इनके सेवन से पहले सलाह बहुत आवश्यक माना जाता है।

over the counter contraceptive pills may be dangerous, all you need to know
शरीर में रसायनों को हो सकता है असंतुलन - फोटो : Pixabay

बिगड़ सकता है हार्मोन चक्र 
मुंह से ली जाने वाली गोलियां यानी ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव, हार्मोन्स पर बेस्ड गोलियां होती हैं। परिवार नियोजन के साथ ही यह गोलियां असंतुलित और अनियमित पीरियड्स पर कंट्रोल करने और एंडोमेट्रियोसिस, कील मुहांसों एवं प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस) जैसी स्थितियों के नियंत्रण के लिए भी इलाज के रूप में काम में ली जाती हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के अगर इनका सेवन किया जाए तो इससे शरीर का पूरा हार्मोन चक्र गड़बड़ा सकता है। ऐसी स्थिति गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
over the counter contraceptive pills may be dangerous, all you need to know
दवाओं को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : PTI

डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक
हम सभी का शरीर एक दूसरे से अलग होता है। इसलिए डॉक्टर, पूरी जांच के बाद ही आपको
किसी दवा की सलाह देते हैं। कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स कई तरह की होती हैं, इसलिए यह जानना जरूरी होता है कि आपको कौन सी गोली सूट करेगी? इन गोलियों में सिंथेटिक प्रकार के हार्मोन्स होते हैं जिनमें एस्ट्रोजन या प्रोजेस्टोरॉन या फिर कई बार दोनों एक साथ भी शामिल हो सकते हैं। जिस गोली में ये दोनों साथ होते हैं उसे कॉम्बिनेशन पिल कहा जाता है। इन गोलियों को लेने का तरीका भी अलग होता है। 

अगर डॉक्टर के बताए तरीके से इनका सेवन किया जाए तो प्रभाव भी सही होता है और डॉक्टर आपको इनके आम साइड इफेक्ट्स जैसे कि पीरियड्स के बीच में कभी होने वाली स्पॉटिंग (थोड़ा रक्तस्राव), घबराहट, चक्कर आना या जी घबराना, स्तनों में दर्द, सिरदर्द, पीरियड्स का आगे-पीछे होना, पेट दर्द, आंखों पर बुरा असर पड़ना, वजन बढ़ना, मूड स्विंग्स आदि के बारे में भी पूरी जानकारी दे सकते हैं। 

विज्ञापन
over the counter contraceptive pills may be dangerous, all you need to know
सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक - फोटो : iStock

बढ़ सकती है स्वास्थ्य समस्याएं
जिन गोलियों में दोनों हार्मोन्स एक साथ होते हैं मतलब कॉम्बिनेशन पिल्स, वे खून का थक्का बनने, डीप वेन थ्रोम्बोसिस, फेफड़ों पर क्लॉट बनने, स्ट्रोक या हार्ट अटैक जैसी आशंका को बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा गर्भनिरोधक गोलियों से हाई ब्लड प्रेशर, बिना कैंसर का लिवर ट्यूमर और कुछ प्रकार के कैंसर का भी खतरा पैदा हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed