फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: ओमेगा-3 से भरपूर हैं यह खाद्य पदार्थ, हृदय रोगों के लिए माने जाते हैं रामबाण

Mon, 15 Nov 2021 11:23 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 15 Nov 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
omega 3 rich foods for vegetarians, how this nutrition is important
ओमेगा 3 वाले खाद्य पदार्थ - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए तमाम तरह के पोषक तत्वों के सेवन की आवश्यकता होती है। अक्सर हम विटामिन्स और प्रोटीन की आवश्यकता के बारे में तो सुनते हैं, हालांकि ओमेगा 3 फैटी एसिड की पूर्ति नहीं कर पाते हैं। ओमेगा -3 फैटी एसिड संपूर्ण शरीर, विशेषकर मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए विशेष आवश्यक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि स्वस्थ वयस्कों के लिए प्रति दिन न्यूनतम 250-500 मिलीग्राम ओमेगा-3 की जरूरत होती है, हालांकि हममें से ज्यादातर लोगों की यह जरूरत पूरी नहीं हो पाती है। माना जाता है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहने से ज्यादा इससे भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन की ओर ध्यान देना चाहिए। हमारी किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनका सेवन करके इस आवश्यक पोषक तत्व की पूर्ति की जा सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ आहारों के बारे में जानते हैं। 

omega 3 rich foods for vegetarians, how this nutrition is important
फायदेमंद है अखरोट - फोटो : Pixabay

अखरोट का सेवन है लाभदायक
सूखे मेवे कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अखरोट, कई प्रकार के आवश्यक प्रोटीन और विटामिन्स के साथ ओमेगा 3 का समृद्ध स्रोत माना जाता है। केवल 28 ग्राम अखरोट आपको 2.7 ग्राम ओमेगा-3 दे सकता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित बनाए रखने में मदद करने के साथ हृदय के स्वास्थ्य में सुधार करता है। वजन घटाने में भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।

omega 3 rich foods for vegetarians, how this nutrition is important
राजमा खाने के फायदे - फोटो : Istock
राजमा है बेहद फायदेमंद
भारत में राजमा को खूब पसंद किया जाता है। इसे पौधे पर आधारित प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर माना जाता है। राजमा के सेवन से दैनिक ओमेगा-3 के आवश्यकताओं की 10 फीसदी तक की पूर्ति की जा सकती है। इसके अलावा राजमा को आयरन, फोलेट और फाइबर का भी समृद्ध माना जाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए इन पोषक तत्वों को आवश्यक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
omega 3 rich foods for vegetarians, how this nutrition is important
अलसी के बीज के फायदे - फोटो : iStock

अलसी के बीज
स्वस्थ वसा और फाइबर से भरपूर अलसी, वजन कम करने के साथ शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से फायदेमंद हो सकती है। इसे अन्य खाद्य पदार्थ की तुलना में इसे ओमेगा-3 का ज्यादा बेहतर स्रोत माना जाता है। तेल के रूप में अलसी का सेवन करना लाभदायक होता है, एक बड़े चम्मच अलसी के तेल से ओमेगा-3 के दैनिक जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। इसके अतिरिक्त, अलसी मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन-ए का भी समृद्ध स्रोत है।

विज्ञापन
omega 3 rich foods for vegetarians, how this nutrition is important
चिया सीड के लाभ - फोटो : Pixabay

चिया सीड्स
तमाम तरह के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए हाल के वर्षों में चिया सीड्स का सेवन बढ़ा है। वजन को नियंत्रित रखने के साथ फैट को कम करने के लिए चिया सीड्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। 28 ग्राम चिया सीड्स से 5 ग्राम ओमेगा-3 प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा इसे फाइबर और प्रोटीन का भी बेहतर स्रोत माना जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक होता है।


------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed