फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TB Eradication: वैज्ञानिकों ने बताया- इस उपाय से कम हो सकता है टीबी का जोखिम, मृत्युदर में भी आएगी कमी

Wed, 09 Aug 2023 03:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Aug 2023 03:35 PM IST
विज्ञापन
nutrition support prevents TB know  tuberculosis risk and prevention tips in hindi
भारत में टीबी के मामले - फोटो : iStock

भारत सरकार साल 2050 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। हालांकि कई रिपोर्ट्स इस तरफ संकेत करते हैं कि जिस तरह से देश में पिछले कुछ वर्षों में टीबी के मामले बढ़ते हुए देखे गए हैं, ऐसे में ये लक्ष्य हासिल करना काफी कठिन हो सकता है।



साल 2022 में भारत में टीबी के कुल 21.42 लाख मामले दर्ज किए गए, इस साल टीबी के कुल मामलों में 13 फीसदी की वृद्धि हुई। शोधकर्ता कहते हैं, जिस तेजी से देश में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, यह टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्रभावित करने वाली हो सकती है।

टीबी के जोखिमों को कैसे कम किया जा सकता है, इस बारे में शोध कर रही वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि न्यूट्रिशियन सपोर्ट की मदद से देश में इस संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है। देश में  किए गए एक बड़े परीक्षण में पाया गया कि टीबी की रोकथाम और पहले से ही शिकार लोगों में मृत्युदर को कम करने में इससे मदद मिल सकती है।

nutrition support prevents TB know  tuberculosis risk and prevention tips in hindi
टीबी के जोखिमों को कैसे कम करें? - फोटो : Pixabay

कम हो सकता है टीबी रोग का खतरा

अगस्त 2019 से अगस्त 2022 के बीच झारखंड के चार जिलों में आयोजित किए गए परीक्षण में पाया गया है कि अगर पोषण पर ध्यान दे दिया जाए तो इससे फेफड़ों के इस रोग के खतरे को कम किया जा सकता है।

द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया कि यह उपाय टीबी के खतरे को 48 फीसदी तक कम करने में मददगार हो सकती है। छह महीने तक चले अध्ययन के दौरान कंट्रोल ग्रुप वाले 122 लोगों, इंटरवेंशन ग्रुप वाले केवल 96 लोगों में टीबी के मामले देखे गए।

nutrition support prevents TB know  tuberculosis risk and prevention tips in hindi
उचित पोषण टीबी से बचाने में सहायक - फोटो : iStock

टीबी रोगियों के लिए जरूरी है उचित पोषण

इंटरवेंशन ग्रुप वाले सदस्य को छह महीने के लिए मासिक आधार पर पोषण सहायता दी गई जिसमें 5 किलो चावल, 1.5 किलो अरहर की दाल (अरहर दाल) और एक सूक्ष्म पोषक तत्व वाली चीजें थीं। इसके अलावा टीबी के शिकार 2,800 लोगों को भी पोषण सहायता दी गई।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों को उचित पोषण मिला, उनके वजन और शारीरिक स्थिति में काफी सुधार हुआ। शोधकर्ता बताते हैं कि टीबी के निदान के शुरुआती दो महीनों वजन बढ़ने से टीबी से मृत्यु दर का जोखिम 60% कम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nutrition support prevents TB know  tuberculosis risk and prevention tips in hindi
टीबी से बचाव के लिए करें उपाय - फोटो : pixabay

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

येनेपोया मेडिकल कॉलेज, मंगलुरु के डॉक्टर अनुराग भार्गव कहते हैं, अल्पपोषण या पोषण में कमी की स्थिति टीबी रोगियों में मृत्यु के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है। टीबी के जोखिम कारकों में कुपोषण प्रमुख है। हर साल टीबी के 40% से अधिक नए रोगियों में इस रोग के विकसित होने का कारण कुपोषण हो सकता है।  

मधुमेह, एचआईवी संक्रमण, धूम्रपान और शराब जैसे अन्य जोखिम कारकों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, देश से टीबी के जोखिमों को कम करने में यह महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
nutrition support prevents TB know  tuberculosis risk and prevention tips in hindi
भारत में टीबी का खतरा - फोटो : istock

उपचार के साथ सही पोषण भी जरूरी

एनआईआरटी (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन ट्यूबरकुलोसिस), चेन्नई द्वारा पहले के अध्ययनों से पता चला है कि जिन टीबी रोगियों का वजन 35 किलोग्राम से कम था, उनकी मृत्यु दर 45 किलोग्राम से अधिक वजन वाले लोगों की तुलना में चार गुना अधिक थी। यानी कि अगर रोगियों को समय रहते उपचार के साथ उचित पोषण प्राप्त हो जाए तो टीबी की जटिलताओं और इसके मृत्युदर को कम करने में भी मदद मिल सकती है। 



---------------
स्रोत और संदर्भ
Nutritional support for adult patients with microbiologically confirmed pulmonary tuberculosis: outcomes in a programmatic cohort nested within the RATIONS trial in Jharkhand, India

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed