फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरी खबर: चाय पीने से 1.5 साल के बच्चे की मौत! क्या वास्तव में बच्चों के लिए हानिकारक है ये पेय?

Wed, 09 Aug 2023 01:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Aug 2023 01:29 PM IST
विज्ञापन
1.5 year old boy died after consuming tea Are herbal teas safe for infants and children
चाय पीने से बच्चे की मौत - फोटो : iStock

चाय हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है, यह फायदेमंद है या नुकसानदायक, इसको लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। पर क्या चाय पीना जानलेवा भी हो सकती है? मध्यप्रदेश से आ रही एक खबर ने यह सवाल खड़ा कर दिया है।



एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक चाय पीने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के चाय पीने के कुछ समय बाद ही उसकी सांस बंद हो गई, अस्पताल में डॉक्टर्स ने उसे मृत करार दिया है। मौत के क्या कारण हैं, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है। अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि बच्चे को मृत स्थिति में अस्पताल में लाया गया था, इसलिए मृत्यु के क्या कारण हैं इसको लेकर फिलहाल कोई दावा नहीं किया जा सकता है।

हालांकि इस रिपोर्ट ने सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं कि क्या वास्तव में बच्चों के लिए चाय पीना खतरनाक हो सकता है?

1.5 year old boy died after consuming tea Are herbal teas safe for infants and children
बच्चों के लिए चाय सुरक्षित है या नहीं? - फोटो : istock

बच्चों के लिए चाय 

बच्चों के लिए चाय पानी किस प्रकार के प्रभावों वाला हो सकता है, इस बारे में स्पष्ट नहीं है। शोध से पता चलता है कि चाय में (विशेष रूप से ब्लैक और ग्रीन टी) कैफीन होता है। कैफीन, एक उत्तेजक पदार्थ है 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए किसी भी मात्रा में अनुशंसित नहीं है। यह सोने में परेशानी और घबराहट से लेकर मूत्र के उत्पादन में वृद्धि और सोडियम/पोटेशियम के स्तर में कमी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। बच्चों के लिए यह समस्याएं गंभीर दुष्प्रभावों वाली भी हो सकती है।

1.5 year old boy died after consuming tea Are herbal teas safe for infants and children
हर्बल टी का सेहत पर असर - फोटो : Pixabay

हर्बल टी के प्रभाव

शोधकर्ताओं की टीम कहती है, हर्बल-टी पौधों की पत्तियों, जड़ों और बीजों से बनाई जाती है। इनमें आमतौर पर कैफीन नहीं होता है, इनमें से कुछ बच्चों के लिए सुरक्षित हो सकती है।
 
हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि बच्चों सहित कुछ लोगों को चाय में मौजूद जड़ी-बूटियों से एलर्जी हो सकती है, एलर्जी एक और चिंता का विषय है। एलर्जी की प्रतिक्रिया के लक्षणों में सांस लेने में परेशानी और गले, होंठ, जीभ और चेहरे पर सूजन हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
1.5 year old boy died after consuming tea Are herbal teas safe for infants and children
बच्चों को चाय पीना चाहिए या नहीं - फोटो : getty images

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस बात को लेकर बहुत अधिक शोध नहीं हुआ है कि जड़ी-बूटियां या चाय छोटे बच्चों को कैसे प्रभावित करती हैं? इसलिए जरूरी है कि छोटे बच्चों को  चाय देने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले लें। आयुर्वेद की कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि काढ़ा पीने से कफ और सामान्य फ्लू की समस्या से लाभ मिल सकता है, पर इसकी प्रमाणिकता के लिए पर्याप्त अध्ययन नहीं है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed