समय के साथ बढ़ते हुए प्रदूषण ने हमारे शरीर के जिन हिस्सों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, बाल उनमें से एक हैं। कम उम्र में बालों का झड़ना, पकना और कमजोर होना ऐसे ही समान्य लक्षण हैं जिनसे हर तीन में से एक व्यक्ति परेशान है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बालों की समस्या के लिए सिर्फ पर्यावरण ही एक मात्र कारक नहीं है, आपकी जीन, जीवनशैली और खान-पान का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान होता है। पोषक तत्वों की कमी के कारण भी बालों से संबंधित तमाम तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
आज का हेल्थ टिप्स: इन पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकती है बालों की समस्या, क्या आप करते हैं इनका सेवन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालों के लिए जरूरी है पर्याप्त पोषण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बालों के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए बायोटिन (विटामिन-बी), विटामिन डी, विटामिन ई, आयरन, विटामिन सी, ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। खाद्य पदार्थों से इन पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करके बालों को बुढ़ापे तक स्वस्थ और चमकदार बनाए रखा जा सकता है। आइए उन तीन सबसे आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन बालों के लिए सबसे आवश्यक माना जाता है।
प्रोटीन की बढ़ाएं मात्रा
प्रोटीन सिर्फ मांसपेशियों के विकास के लिए ही नहीं, बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए आवश्यक होता है। हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार पर्याप्त प्रोटीन के सेवन को सुनिश्चित करके हृदय, बाल, मस्तिष्क और त्वचा जैसे अंगों को स्वस्थ रखा जा सकता है। अंडे, पोल्ट्री, लीन मीट, मछली, छोले, दाल, जई और बीन्स जैसी चीजों को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। बालों के विकास के लिए प्रोटीन सबसे आवश्यक होता है।
विटामिन-बी
विटामिन-बी, स्वस्थ बालों के विकास में मदद करता है। हार्वर्ड के शोध के अनुसार, बालों को झड़ने से रोकने, बालों को स्वस्थ रखने, त्वचा और नाखूनों को बढ़ावा देने के लिए बायोटिन की खुराक को फायदेमंद माना जा सकता है। बायोटिन के लिए मछली, अंडे, बीज, नट, और कुछ सब्जियों (शकरकंद, ब्रोकोली, और पालक) का सेवन किया जा सकता है। बायोटिन या विटामिन-बी का सेवन करके बालों की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
हड्डियों के अलावा बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन-डी का सेवन सबसे फायदेमंद माना जाता है। विटामिन-डी को वसा में घुलनशील विटामिनों में से एक माना जाता है, जो बालों के रोम को बनाने और उनको बढ़ाने के लिए आवश्यक होता है। सूरज की रोशनी के अलावा मूंगफली, मशरूम, मैकेरल, सॉकी सैल्मन, कॉड लिवर ऑयल, सार्डिन और अंडों से विटामिन-डी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।