कोरोना महामारी ने लोगों के मन में इस कदर खौफ पैदा कर दिया है कि अब लोग आमतौर पर 'हेलो' की जगह पूछ रहे हैं- वैक्सीन लगावाया या नहीं? समाचार रिपोर्टस से पता चलता है कि आमेरिका में फिलहाल कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है। यहां हालात ऐसे हैं कि लोग अपने रिश्तेदारों और मित्रों से मिलने तक से कतरा रहे हैं। यहां तक कि शादी और डेटिंग आदि के लिए भी वैक्सीन की शर्त रख दी गई है। यानी कि लोगों का कहना है कि जबतक कोरोना को वैक्सीन नहीं लग जाता है तबतक इस तरह के कार्यक्रम नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान जिन लोगों की शादी हो रही है उसमें उन्हीं लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है जिनका टीकाकरण हो गया है।
कोरोना का डर: इस देश में लोगों ने रखी अनोखी शर्त, जब तक वैक्सीन नहीं तब तक न शादी- न डेटिंग
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन