कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत ने रिकार्ड समय में छह करोड़ से अधिक कोरोना के टीके लगाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को देश में 21 लाख 54 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान चरण के केवल 27 दिन के भीतर ही 60 साल से अधिक उम्र के लगभग दो करोड़ 75 लाख लोगों और गंभीर बीमारियों वाले 45 साल से अधिक उम्र के लगभग 65 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...
{"_id":"60606ca9adb152469515f591","slug":"coronavirus-vaccination-in-india-covid-19-second-wave-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: कोरोना की वैक्सीन कितने दिनों तक प्रभावी रहेगी? विशेषज्ञ से जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोविड-19: कोरोना की वैक्सीन कितने दिनों तक प्रभावी रहेगी? विशेषज्ञ से जानें
Sun, 28 Mar 2021 05:21 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
त्योहारों का मौसम है, आप ऐसे में लोगों को क्या सलाह देंगे?
- मुंबई के केईएम अस्पताल के डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'होली, शब-ए-बारात या नवरात्रि जैसे त्याहारों में भीड़ की समस्या होती है। हमें सतर्क रहना होगा। जहां भी भीड़ होती है, वहां से बचना चाहिए, क्योंकि वहीं संक्रमित होने की ज्यादा संभावनाएं होती हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए हमें अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर (कोरोना से बचने के उपाय) को हमें अपनाना चाहिए। सुरक्षित शारीरिक दूरी का ध्यान रखना होगा और मास्क पहनना न भूलें, सैनिटाइजर हमेशा अपने साथ रखें।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
आज हमारे पास वैक्सीन है और बीमारी के बारे में जानकारी भी, अगर हालात बेकाबू होते हैं तो क्या होगा?
- डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'हमें सतर्क रहना चाहिए और अपना ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि ये दूसरी लहर काफी धोखादायक हो सकती है। आप अफवाहों से और गलत सूचनाओं से बचें। ये जो दूसरी लहर आ रही है, इसका मतलब होता है कि काफी लोग संक्रमित हो सकते हैं। इससे बचने के लिए हमें सतर्क रहना होगा। टीकाकरण के बाद जो केस आ रहे हैं, उनका ख्याल रखते हुए खुद को कोरोना से बचाना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोविड-19 को लेकर आज समीक्षा बैठक हुई है, जहां सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है, इस पर क्या कहेंगे?
- डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'आजकल ये काफी गंभीर समस्या हो गई है। कोरोना की दूसरी लहर, पहली लहर से भी ज्यादा भारी पड़ सकती है। पॉजिटिव केस में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। काफी लोग असिम्प्टोमैटिक रहते हैं और कुछ माइल्ड केस भी आते हैं। ये समस्या वाली बात है। अगर तेजी से दूसरी लहर आती है तो हमें सतर्क रहना चाहिए।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोरोना की वैक्सीन कितने दिनों तक प्रभावी रहेगी?
- डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'टीकाकरण करवाने के कुछ दिन के बाद हमारे शरीर में एंटीबॉडीज बननी शुरू हो जाती हैं, जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे हम कोविड संक्रमित होने से बचते हैं। कितने समय तक ये हमारे शरीर में रहेगी या इसका असर कब तक रहेगा, इस बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि 2021 तक हम कोरोना पर काबू पा लेंगे।'