फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Celebration: नए साल की पार्टियों में कहीं हो न जाए 'कोरोना विस्फोट', ये छह सावधानियां बहुत जरूरी

Sun, 31 Dec 2023 08:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Dec 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
new year party and jn.1 variant risk tips how to stay safe from covid 19
covid-19 - फोटो : amarujala

साल 2023 अब अपने आखिर के दिनों में पहुंच गया है, रविवार को साल का आखिरी दिन है और सोमवार को हम नए साल में प्रवेश करने जा रहे हैं। नया साल करीब है और लोग जश्न के लिए तैयार हैं, लेकिन इस आनंद और उत्साह के बीच हमें कोरोना के खतरे को अनदेखा करने की भूल नहीं करनी चाहिए। कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 जिस तेजी से दुनिया के कई देशों में बढ़ रहा है उसने संक्रमण के लेकर लोगों में डर भी बढ़ा दिया है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के भी करीब नौ राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश से 162 लोगों को इस नए वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि की जा चुकी है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोरोना की स्थिति भारत में अभी नियंत्रित है, हालांकि नए साल के जश्न के लिए इकट्ठा होने वाली भीड़ से इसके प्रसार के बढ़ने का खतरा हो सकता है। ऐसे में पार्टियों के दौरान सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहना जरूरी है। कुछ बातों का ध्यान रखकर हम संक्रमण के प्रसार को बढ़ने से रोक सकते हैं।

आइए जानते हैं कि पार्टी में जाने के दौरान संक्रमण से बचाव को लेकर किन बातों का ध्यान रखना हम सभी के लिए बहुत आवश्यक है?

new year party and jn.1 variant risk tips how to stay safe from covid 19
कोरोना का बढ़ रहा है खतरा - फोटो : iStock

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया सावधान

अमर उजाला से बातचीत में इंटेंसिव केयर के डॉक्टर अरविंद पाण्डेय कहते हैं, कोरोना के इस नए वैरिएंट की प्रकृति को देखते हुए सभी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। JN.1 वैरिएंट आसानी से शरीर में बनी प्रतिरक्षा को चकमा देने में सफल हो रहा है।  ऐसे में नए साल की पार्टियां, भीड़-भाड़ वाली जगहें संक्रमण के प्रसार को बढ़ावा देने वाली हो सकती हैं।

इस बात को ध्यान में रखते हुए अगले 10-15 दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। पार्टियों या भीड़-भाड़ वाले स्थानों में अगर एक-दो लोग भी संक्रमित हुए तो संक्रमण का प्रसार बढ़ने का खतरा हो सकता है।

new year party and jn.1 variant risk tips how to stay safe from covid 19
कोरोना से बचाव के उपाय - फोटो : iStock

बीमार हैं तो पार्टियों में जाने से बचें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप भी न्यू ईयर पार्टी में जाने की योजना बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन गंभीरता से करें। यदि आपको कुछ दिनों से सर्दी-जुकाम या कोई और समस्या है तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं और घर पर ही आराम करें। कोमोरबिडिटी जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों को भी इस बात का ध्यान रखना जरूरी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
new year party and jn.1 variant risk tips how to stay safe from covid 19
कोरोना से बचाव करें - फोटो : Pixabay

जरूरी हैं ये बातें

डॉक्टर कहते हैं कोरोना के खतरे को कम करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। पार्टियों और भीड़-भाड़ में ये उपाय न सिर्फ आपको कोरोना से बचाएंगे साथ ही संक्रमण के प्रसार को रोकने में भी सहायक हैं।

  • पार्टियों के दौरान दूसरों से कम से कम 1 मीटर की शारीरिक दूरी रखें, भले ही वे बीमार न दिखें।
  • जब शारीरिक दूरी संभव न हो तो उचित रूप से फिट मास्क पहनना चाहिए।
  • हाथों को बार-बार अल्कोहल-आधारित हैंड रब या साबुन और पानी से धोते रहें।
  • खांसते या छींकते समय मुंह और नाक टिशू से ढकना जरूरी है।
  • यदि आपमें या किसी में लक्षण विकसित होते हैं तो खुद आइसोलेट हो जाएं और डॉक्टर की सलाह पर दवाइयों का सेवन करें।
  • ज्यादातर लोग संक्रमण की स्थिति में घर पर रहकर सामान्य उपचार से आसानी से ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
new year party and jn.1 variant risk tips how to stay safe from covid 19
संक्रमण से बचाव के लिए करें उपाय - फोटो : Pixabay

क्या है डॉक्टर्स की सलाह?

डॉक्टर कहते हैं, कोरोना संक्रमण से खुद को बचाने और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दो उपाय- मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग सबसे जरूरी है। भीड़-भाड़ या उच्च जोखिम वाली जगहों पर मास्क पहनें। ऐसे मास्क चुनें जो बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं, जैसे कि एन95 मास्क आपको संक्रमण से अधिकतम सुरक्षा देते हैं।

इसके अलावा  दूसरों से शारीरिक दूरी बनाए रखें, खासकर यदि आप या आपके आस-पास के लोगों में संक्रमण के कोई भी लक्षण दिख रहे हैं। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed