फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: नए साल में 'इंटरमिटेंट फास्टिंग' शुरू करने वाले हैं तो जरूर जान लें ये बातें, मिलेंगे कई लाभ

Sat, 27 Dec 2025 05:10 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 27 Dec 2025 05:10 PM IST
सार

New Year 2026 Weight Loss Resolution: नया साल शुरु होनो में अब सिर्फ कुछ दिन ही शेष हैं। अगर आप भी नए साल में वजन कम करने पर काम करना चाहते हैं तो आप इंटरमिटेंट फास्टिग अपना सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
New Year 2026 Weight Loss Resolution Intermittent Fasting Benefits
इंटरमिटेंट फास्टिंग - फोटो : Adobe Stock

Intermittent Fasting Benefits: साल 2025 खत्म होने में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी हैं, हम सभी 2026 के दहलीज पर खड़े हैं। नया साल हम सभी के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है। इस नए साल में हम सभी अच्छी आदतें अपनाने का संकल्प लेते हैं। अगर आपका लक्ष्य वजन घटाना और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त ठीक करना है, तो इंटरमिटेंट फास्टिंग एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह कोई डाइट प्लान नहीं, बल्कि खाने का एक तरीका है, जिसमें आप एक निश्चित समय के दौरान ही भोजन करते हैं और बाकी समय उपवास रखते हैं।



इंटरमिटेंट फास्टिंग का सबसे लोकप्रिय तरीका 16:8 का है, जिसमें आप 16 घंटे कुछ नहीं खाते और 8 घंटे के अंतराल में अपनी मील लेते हैं। जब हम उपवास के चरण में होते हैं, तो शरीर में इंसुलिन का स्तर गिर जाता है और कोशिकाएं जमा फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करने लगती हैं। इस प्रक्रिया को 'मेटाबॉलिक स्विच' कहा जाता है।

अगर आप भी वजन करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग करना चाहते हैं तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। यह आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करेगा। साथ ही इस लेख में ये भी जानेंगे कि किन लोगों को इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से बचना चाहिए।

New Year 2026 Weight Loss Resolution Intermittent Fasting Benefits
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे
इंटरमिटेंट फास्टिंग का सबसे बड़ा लाभ इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार है, जो टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है। फास्टिंग के दौरान शरीर में 'ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन' का स्तर बढ़ता है, जो मांसपेशियों के निर्माण और फैट बर्न करने में सहायक होता है। इसके अलावा यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ाता है और शरीर में सूजन को कम करता है, जो कई पुरानी बीमारियों की जड़ है।


ये भी पढ़ें- चिंताजनक: देश में बढ़ती बांझपन की समस्या, कौन से कारण जिम्मेदार? पुरुषों से जुड़ी इस रिपोर्ट ने चौंकाया
New Year 2026 Weight Loss Resolution Intermittent Fasting Benefits
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

शुरुआत कैसे करें?
इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू करते समय जल्दबाजी न करें। पहले 12 घंटे की फास्टिंग से शुरुआत करें और धीरे-धीरे इसे 16 घंटे तक ले जाएं। अपने 8 घंटे के खाने के समय में पौष्टिक और संतुलित आहार ही लें। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप इस विंडो में जंक फूड खाएं। प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर भोजन आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराएगा और फास्टिंग को आसान बनाएगा।


ये भी पढ़ें- Health Tips: ये दो आदतें आपकी हड्डियों को कर देंगी खोखला, घेर लेगी गठिया की बीमारी
विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2026 Weight Loss Resolution Intermittent Fasting Benefits
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

फास्टिंग के दौरान क्या पिएं?
उपवास की अवधि के दौरान हाइड्रेटेड रहना सबसे महत्वपूर्ण है। आप पानी, ब्लैक कॉफी या बिना चीनी वाली ग्रीन टी पी सकते हैं। ये पेय आपकी भूख को शांत रखने और मेटाबॉलिज्म को गति देने में मदद करते हैं। ध्यान रखें कि दूध वाली चाय, चीनी या जूस लेने से आपका उपवास टूट जाएगा और शरीर दोबारा इंसुलिन मोड में आ जाएगा, जिससे फास्टिंग का लाभ नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन
New Year 2026 Weight Loss Resolution Intermittent Fasting Benefits
भारतीय डॉक्टर - फोटो : Freepik
किन लोगों को इससे बचना चाहिए?
हालांकि यह बहुत प्रभावी है, लेकिन हर किसी के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग सही नहीं है। गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, कम वजन वाले लोगों, डायबिटीज के मरीजों या जिन्हें ईटिंग डिसऑर्डर की समस्या रही है, उन्हें इसे बिना डॉक्टर के सलाह के शुरू नहीं करना चाहिए। अगर आपको शुरुआत में चक्कर या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत अपने आहार विशेषज्ञ से संपर्क करें। सही तरीके से की गई फास्टिंग आपको एक स्वस्थ और निरोगी जीवन की ओर ले जाएगी।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed