फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: ये दो आदतें आपकी हड्डियों को कर देंगी खोखला, घेर लेगी गठिया की बीमारी

Sat, 27 Dec 2025 05:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Dec 2025 05:10 PM IST
सार

  • लाइफस्टाइल की गड़बड़ी को हड्डियों की समस्याओं को बढ़ाने वाला माना जाता है, कुछ गड़बड़ आदतें आर्थराइटिस के जोखिम को बढ़ाने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हड्डियों को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। 

विज्ञापन
bad habits for your bone sedentary lifestyle and smoking side effects in hindi
बोन - फोटो : Freepik.com

जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण कई प्रकार की समस्याओं के विकसित होने का खतरा रहता है, हड्डियों की बढ़ती समस्याओं के लिए भी इसे एक कारक के तौर पर देखा जा रहा है। हड्डियों का स्वस्थ रहना शरीर की संरचना और संतुलन को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हड्डियों  की समस्या को सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिक्कत नहीं रही है, कम उम्र के लोग भी इसके शिकार होते जा रहे हैं।



लाइफस्टाइल की गड़बड़ी को हड्डियों की समस्याओं को बढ़ाने वाला माना जाता है, कुछ गड़बड़ आदतें आर्थराइटिस के जोखिम को बढ़ाने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हड्डियों को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। हड्डियों की समस्याओं से बचाव के लिए दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार और जीवनशैली को स्वस्थ रखकर हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता है। गड़बड़ आदतों के चलते ऑस्टियोपोरोसिस या आर्थराइटिस का खतरा रहता है। आइए जानते हैं कि दैनिक जीवन और खान-पान की कौन सी आदतें हड्डियों की समस्या को बढ़ाने वाली हो सकती है?

bad habits for your bone sedentary lifestyle and smoking side effects in hindi
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के तरीके

डॉक्टर कहते हैं, सभी आयु वाले लोगों को हड्डियों को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने चाहिए। इसके लिए जीवनशैली और आहार को स्वस्थ रखना बहुत आवश्यक है। आहार में हरी सब्जियों को शामिल करें और  नियमित रूप से योग-व्यायाम की आदत बनाएं। भोजन में  कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर चीजें अवश्य हों। हड्डियों की बीमारियों से बचाव के लिए  शराब-धूम्रपान से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें।

bad habits for your bone sedentary lifestyle and smoking side effects in hindi
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के नुकसान - फोटो : Freepik.com

शारीरिक निष्क्रियता बढ़ा सकती है जोखिम

शारीरिक निष्क्रियता के कारण शरीर में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। हड्डियों को कमजोर करने में शारीरिक निष्क्रियता की बड़ी भूमिका मानी जाती है। सेडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में ही गठिया की दिक्कत हो सकती है। हड्डियों की समस्याओं को कम करने के लिए सूर्य के प्रकाश में भी रोजाना कुछ समय बिताने की आदत जरूर बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bad habits for your bone sedentary lifestyle and smoking side effects in hindi
धूम्रपान के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

धूम्रपान के हो सकते हैं गंभीर दुष्प्रभाव

धूम्रपान की आदत न सिर्फ फेफड़ों के लिए समस्याकारक है, साथ ही यह हड्डियों की कमजोरी का भी कारण बन सकती है। शोध के अनुसार, धूम्रपान करने वाली महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है जिससे समय पहले रजोनिवृत्ति हो सकती है। यहऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी बढ़ाने वाली स्थिति मानी जाती है। धूम्रपान के कारण हड्डियों का घनत्व भी कम होने लग जाता है। धूम्रपान संपूर्ण शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक आदत मानी जाती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed