फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण के इलाज में मददगार होगी डिप्रेशन की दवा, वैज्ञानिकों ने किया दावा

Fri, 15 May 2020 02:04 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 15 May 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
New Hope in Covid 19 Pandemic: Common antidepressant may protect against coronavirus treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी दवा और वैक्सीन बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि फिलहाल  कोरोना के इलाज के लिए फिलहाल देश और दुनिया के चिकित्सकों के पास कोई निश्चित और प्रभावी दवा नहीं है। हालांकि पहले से मौजूद दवाओं का भी कोरोना के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जा रहा है। अबतक कोरोना के गंभीर रोगियों का इलाज मलेरिया और एचआईवी आदि की दवाएं भी प्रयोग की जा चुकी है, लेकिन अब शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि कोरोना के इलाज में डिप्रेशन की दवा भी काम करेगी।

New Hope in Covid 19 Pandemic: Common antidepressant may protect against coronavirus treatment
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Amar Ujala

शोधकर्ताओं के मुताबिक, एंटी डिप्रेशन की दवाओं से कोरोना के लक्षण में आराम मिल सकता है। अमेरिका के वाशिंगटन स्कूल ऑफ मेडिसीन के वैज्ञानिक कोरोना के मरीजों पर फ्लूवोक्सामीन दवा का असर जांच रहे हैं। एंटी डिप्रेशन दवा फ्लूवोक्सामीन का इस्तेमाल ऑब्सेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर और डिप्रेशन के अन्य मामलों में किया जाता है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस दवा के इस्तेमाल से साइकोटाइन सिंड्रोम से राहत मिल सकती है। इस सिंड्रोम में शरीर का इम्यून सिस्टम ओवरड्राइव कर जाता है और शरीर में इम्यून सेल्स साइकोटाइन की बाढ़ आ जाती है।

New Hope in Covid 19 Pandemic: Common antidepressant may protect against coronavirus treatment
दवा - फोटो : social media

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इम्यून सिस्टम ठीक नह रहे तो यह इंसानी शरीर के लिए खतरा हो सकता है। इम्यूनिटी बहुत कमजोर हो जाने से ऑर्गन फेलियर यानी अंगों के नाकाम होने का खतरा रहता है। कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे गंभीर मरीजों में भी ऐसी स्थिति देखी गई है। शोधकर्ताओं का दावा है कि फ्लूवोक्सामीन दवा के इस्तेमाल से कोरोना के इलाज में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Hope in Covid 19 Pandemic: Common antidepressant may protect against coronavirus treatment
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

रिसर्च टीम में शामिल वर्जिनिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अल्बान गॉल्टियर का कहना है कि इस दवा के क्लीनिकल ट्रायल को लेकर वे उत्साहित हैं। इस दवा की वजह से साइकोटाइन्स का उत्पादन कम होता है और मरीज को सांस संबंधी परेशानी सेप्सिस होने की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि अगर इस दवा से कोरोना के लक्षण में आराम मिलता है तो ये कोविड महामारी से निपटने में कारगर साबित होगी। 

यह भी पढ़ें: घर में किन बातों का रखें ध्यान, कैसा हो खानपान, बाहर निकलें तो क्या करें?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed