फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Drug: कोरोना से लड़ने में कारगर है कोलेस्ट्रॉल की ये दवा, जानें वायरस को कैसे खत्म कर देती है

Wed, 15 Jul 2020 11:09 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 15 Jul 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
New Coronavirus Drug may kill sars cov 2 virus, All you need to know about cholesterol  Medicine fenofibrate
Coronavirus Drug Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

दुनियाभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इसकी काट ढूंढने के लिए विभिन्न देशों के वैज्ञानिक लगे हुए हैं। इस बीच कई तरह की नई दवाएं भी सामने आई हैं, जबकि पहले से उपलब्ध दवाओं के जरिए भी कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण गंभीर होने की स्थिति में सांस की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है और मौत का खतरा रहता है। वैज्ञानिक इसकी ज्यादा से ज्यादा कोशिश कर रहे हैं कि किन तरीकों से कोरोना वायरस का जोखिम कम किया जा सकता है। यानी किस तरह कोरोना का संक्रमण गंभीर होने से रोका जा सकता है। इस बीच इस्रायल के येरूशलम में हिब्रू विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता ने दावा किया है कि बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाली कोलेस्ट्रॉल रोधी दवा ‘फेनोफाइब्रेट’ कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम करने में कारगर है। 

New Coronavirus Drug may kill sars cov 2 virus, All you need to know about cholesterol  Medicine fenofibrate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • शोधकर्ता का दावा है कि यह दवा कोविड 19 के स्तर को सामान्य जुकाम के स्तर तक कर देने में मदद करती है। संक्रमित मानव कोशिका पर दवा के इस्तेमाल और पर्यवेक्षण के बाद यह दावा किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्लीनिकल ट्रायल में भी इस बात की पुष्टि होती है कि इस दवा से उपचार के बाद कोरोना की स्थिति सामान्य जुकाम जैसी हो जाएगी। 
New Coronavirus Drug may kill sars cov 2 virus, All you need to know about cholesterol  Medicine fenofibrate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • विश्वविद्यालय के ग्रास सेंटर ऑफ बायोइंजीनियरिंग में निदेशक प्रोफेसर याकोव नाहमियास ने न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई मेडिकल सेंटर में बेंजामिन टेनोएवर के साथ संयुक्त शोध में पाया कि नोवेल कोरोना वायरस इसलिए खतरनाक है क्योंकि इसके कारण फेफड़ों में वसा का जमाव हो जाता है, जिसे दूर करने में फेनोफाइब्रेट मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
New Coronavirus Drug may kill sars cov 2 virus, All you need to know about cholesterol  Medicine fenofibrate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • विश्वविद्यालय के प्रो. नाहमियास ने कहा

हम जिस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं यदि उसकी पुष्टि नैदानिक शोधों में भी होती है तो इस उपचार से कोविड-19 का जोखिम कम हो जाएगा और यह सामान्य जुकाम की तरह हो जाएगा।

विज्ञापन
New Coronavirus Drug may kill sars cov 2 virus, All you need to know about cholesterol  Medicine fenofibrate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • दोनों शोधकर्ताओं ने देखा कि Sars Cov-2 स्वयं को बढ़ाने के लिए मरीजों के फेफड़ों में किस तरह से बदलाव करता है। उन्होंने पाया कि कोरोना वायरस कार्बोहाइड्रेट को जलने से रोकता है, जिसके परिणामस्वरूप फेफड़ों की कोशिकाओं में वसा का जमाव हो जाता है। यही परिस्थिति वायरस के बढ़ने के लिए अनुकूल होती है। शोधकर्ताओं ने कहा, यही वजह है कि मधुमेह और उच्च कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों के कोविड-19 की चपेट में आने की आशंका अधिक होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed