कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण दुनियाभर के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। देश में कोरोना संक्रमण के रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि बड़ी संख्या में कोरोना मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घर लौट रहे हैं। पहले से उपलब्ध दवाओं के आधार पर तो इलाज हो ही रहा था, वहीं पिछले कुछ महीनों में डेक्सामेथासोन, फेविपिराविर आदि कई नई दवाएं भी आई हैं। इन दवाओं के जरिए कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है। अब दवा कंपनी सन फार्मा ने भी कोरोना मरीजों के लिए फ्लूगार्ड नाम से दवा लॉन्च की है।
{"_id":"5f295d9f8ebc3e63c920a5e1","slug":"new-coronavirus-drug-launch-in-india-only-35-rupees-price-covid-medicine-fluguard-favipiravir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना की नई दवा हुई लॉन्च, हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज में होगी इस्तेमाल, कीमत 35 रुपये","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना की नई दवा हुई लॉन्च, हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज में होगी इस्तेमाल, कीमत 35 रुपये
Tue, 04 Aug 2020 06:37 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 04 Aug 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Drug Update
- फोटो : Social Media
दवा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को कोरोना मरीजों के लिए फ्लूगार्ड टैबलेट लॉन्च की है। भारतीय बाजार में इसकी एक टेबलेट की कीमत 35 रुपये है। खबरों के मुताबिक, फ्लूगार्ड टेबलेट से कोरोना के हल्के लक्षणों वाले मरीजों का इलाज किया जा सकेगा। यह दवा फेविपिराविर का वर्जन है।
दवा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- फेविपिराविर एक मात्र ऐसी ड्रग है जिसे भारत में एंटी-वायरल ट्रीटमेंट के तौर पर कोविड-19 इलाज के लिए अनुमति दी गई है। इस फ्लूगार्ड टेबलेट में फेविपिराविर की 200 एमजी की डोज है। कहा जा रहा है कि दवा सस्ती होने के कारण इसकी पहुंच ज्यादा मरीजों तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
- मालूम हो कि जापानी कंपनी फुजीफिल्म होल्डिंग कॉर्प फेविपिराविर ड्रग को बड़े स्तर पर तैयार करती है। कंपनी इसे एविगन के नाम से बाजार में बेचती है। इस दवा का इस्तेमाल इंफ्लुएंजा के इलाज में किया जाता रहा है। पिछले दिनों ट्रायल के दौरान कोरोना मरीजों पर इस दवा ने अच्छा असर दिखाया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- सन फार्मा कंपनी की सीईओ(इंडिया) कीर्ति गानोरकर के मुताबिक, देश में कोरोना के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे है, ऐसे में कोरोना के मरीजों को तत्काल इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को भी इलाज में नए विकल्प दिए जाने चाहिए। इसलिए कंपनी ने हम फ्लूगार्ड लॉन्च कर रहे हैं।