फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Drug: भारत में कोरोना की एक और कारगर दवा लॉन्च, 100 एमएल की कीमत 2,800 रुपये

Thu, 13 Aug 2020 05:52 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 13 Aug 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
New Coronavirus drug launch by zydus cadila remdesivir in India Life saving medicine for Covid 19 drugs treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी वैक्सीन को लेकर कई देशों से अच्छी खबरें सामने आ रही है। रूस ने कोरोना की पहली वैक्सीन बना ली है, जबकि भारत, ब्रिटेन, अमेरिका समेत कई देश वैक्सीन बनाने के काफी करीब हैं।  दूसरी ओर कोरोना के इलाज में मददगार दवाएं भी लॉन्च हो रही है। पिछले कुछ महीनों में कोरोना के इलाज के लिए डेक्सामेथासोन, फेपिराविर, कोरोविर जैसी कई दवाएं सामने आई हैं, जिनकी बदौलत कोरोना मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। भारत में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर पहले की अपेक्षा बढ़ी है। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए गुरुवार को भारतीय फॉर्मा कंपनी जायडस कैडिला ने भारतीय बाजार में रेमडेसिविर दवा लॉन्च की। आइए, जानते हैं इसके बारे में: 

New Coronavirus drug launch by zydus cadila remdesivir in India Life saving medicine for Covid 19 drugs treatment
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media
  • जायडस कैडिला द्वारा लॉन्च किए गए रेमडेसिविर का नाम रेमडेक रखा गया है। इसकी 100 मिलीग्राम की शीशी की कीमत 2,800 रुपए रखी गई है। यह दवा फिलहाल सभी मेडिकल स्टोरों पर उपलब्ध नहीं होगी। जायडस कैडिला कंपनी के मुताबिक, यह दवा सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगी। मालूम हो कि जायडस कैडिला देश की पांचवीं कंपनी है, जिसने एंटीवायरल दवा लॉन्च की है। 
New Coronavirus drug launch by zydus cadila remdesivir in India Life saving medicine for Covid 19 drugs treatment
रेमडेसिविर - फोटो : Hetero website
  • कैडिला हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ. शरविल पटेल ने कहा, "रेमडेक अन्य दवाओं के मुकाबले सस्ती दवा है। हम चाहते हैं कि यह ज्यादा से ज्यादा मरीजों तक पहुंच सके।" मालूम हो कि अमेरिकी फार्मा कंपनी गिलियड इस एंटीवायरल दवा का बड़े पैमाने पर उत्पादन करती है। वहीं, चार अन्य भारतीय फार्मा कंपनी हेटेरो लैब्स, मायलन एनवी, सिप्ला और जुबिलेंट लाइव साइंसेस ने भी यह दवा बाजार में उतारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
New Coronavirus drug launch by zydus cadila remdesivir in India Life saving medicine for Covid 19 drugs treatment
Coronavirus Drug Update - फोटो : Pexels/AmarUjala
  • बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मई में जब इस बात का एलान हुआ कि कोविड-19 के मरीजों पर एक दवा असरदार साबित हो रही है तो इसे लेकर बड़ी उम्मीदें पैदा हो गई थीं। यह दवा रेमडेसिविर ही थी। शुरुआती जांच में पता चला था कि यह दवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को जल्दी ठीक कर सकती है। इस दवा ने कोरोना मरीजों के इलाज में अच्छा असर दिखाया और इस कोरोना काल में इस दवा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई कंपनियों ने यह दवा तैयार की।
विज्ञापन
New Coronavirus drug launch by zydus cadila remdesivir in India Life saving medicine for Covid 19 drugs treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैसे काम करती है दवा?

  • अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित अमेरिकी कंपनी गिलिएड ने यह दवा इबोला बीमारी के लिए बनाई थी। कोरोना के इलाज में रेमडेसिविर के प्रभाव को लेकर दुनिया के कई देशों में क्लीनिकल ट्रायल हुए थे, जिनमें पाया गया कि इस दवा के इस्तेमाल से मरीजों के ठीक होने का समय 15 दिन से घटकर 11 दिन से भी कम हो जाता है। यह दवा वायरस के जीनोम पर असर करती है, जिससे उसके बढ़ने की क्षमता पर असर पड़ता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed