दुनियाभर में लाखों लोग पेट से संबंधित कई प्रकार की गंभीर समस्याओं के शिकार हैं। हार्निया ऐसी ही एक स्थिति है, जिसका खतरा भी बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा भी हार्निया के शिकार हैं। उन्हें इनगुइनल हर्निया की दिक्कत है जिसके लिए वह जल्द ही सर्जरी करा सकते हैं।
Hernia: क्या होती है हार्निया की समस्या, कैसे करें इसकी पहचान? नीरज चोपड़ा भी हैं इससे पीड़ित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है हार्निया की समस्या?
हर्निया तब होता है जब आपके पेट के अंदरूनी भाग का कोई हिस्सा किसी छिद्र से बाहर निकल जाता है या उस मांसपेशी या ऊतकों में कमजोरी आ जाती है। हर्निया धीरे-धीरे विकसित होता है। इनगुइनल हर्निया भी ऐसी ही एक समस्या है। हार्निया की समस्या के कारण पेट में उभार हो सकता है।
खांसने, छींकने, झुकने या भारी चीजों को उठाने आदि के कारण दर्द बढ़ सकता है। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इनगुइनल हर्निया की स्थिति कई बार गंभीर भी हो सकती है।
क्यों होती है ये दिक्कत?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ज्यादातर मामलों में हर्निया होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं होता है। हर्निया का जोखिम उम्र के साथ बढ़ता है और महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक देखा जाता रहा है। कुछ मामलों में हर्निया जन्मजात (जन्म के समय मौजूद) भी हो सकता है। उन बच्चों में भी इसका खतरा देखा जाता रहा है जिनकी पेट की दीवार में कमजोरी होती है।
डॉक्टर बताते हैं, ऐसी कई दैनिक गतिविधियां और चिकित्सा समस्याएं है जो पेट की दीवार पर दबाव बढ़ाती हैं जिससे भी हर्निया हो सकती है। जैसे लंबे समय तक कब्ज के कारण शौच के लिए अधिक जोर लगाना, लगातार खांसी बने रहना, सिस्टिक फाइब्रोसिस, प्रोस्टेट की समस्या और अधिक वजन या मोटापा के कारण भी आपको हार्निया की दिक्कत हो सकती है।
क्या होते हैं इसके लक्षण?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हार्निया के कारण सभी लोगों में लक्षण नजर आएं ऐसा जरूरी नहीं है। आमतौर पर इसमें पेट में गांठ या उभार दिखता है जो कुछ शारीरिक गतिविधियों के दौरान स्पष्ट नजर आता है। हर्निया के कारण पेट में दर्द या चुभन महसूस होती रह सकती है। पेट पर दबाव बढ़ने की स्थिति में दर्द और जटिलताएं अधिक महसूस हो सकती हैं।
हार्निया का इलाज और बचाव के तरीके
हर्निया के अधिकांश मामलों में सर्जरी की आवश्यकता होती है। इसमें हर्निया वाले ऊतक को वापस अपनी जगह पर सेट करके सर्जिकल जाल के साथ बांध दिया जाता है। डॉक्टर कहते हैं, आप जन्मजात दोष को रोक नहीं सकते। हालांकि पेट की मांसपेशियों और ऊतकों पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए कुछ उपायों को प्रयोग में लाया जा सकता है।
स्वस्थ वजन बनाए रखना, आहार में हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थों को शामिल कराना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।