फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दशहरा 2026: दिल्ली में कहां-कहां लगेंगे दशहरा के मेले? इन जगहों पर उमड़ेगी भीड़

Mon, 19 Oct 2026 09:36 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 19 Oct 2026 09:36 AM IST
सार

Dussehra 2026: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो इस दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है। राजधानी और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर भव्य आयोजन होंगे। आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर में कहां-कहां होगा रावण दहन और किन जगहों पर आप परिवार के साथ दशहरे का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Dussehra 2026 where to watch ravan dahan in delhi ncr best places for mela
जानें दिल्ली में कहां-कहां होगा रावण दहन - फोटो : Adobe Stock

Ravan Dahan In Delhi 2026: शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि पर दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय स्थापित की थी। इस अवसर पर देशभर में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जाता है। दिल्ली-एनसीआर में भी दशहरे के मौके पर कई जगहों पर भव्य आयोजन होते हैं, जहां रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।

 

दशहरा के अवसर पर रावण दहन केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रामलीला, मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों का भी प्रमुख हिस्सा है। पर्व को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न शहरों में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं, जिनका दशमी के दिन दहन किया जाएगा। वहीं, कई जगहों पर रामलीला के मंचन के साथ दशहरा मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं।

 

अगर आप दिल्ली या एनसीआर में रहते हैं, तो आपको रावण दहन देखने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है। राजधानी और आसपास के कई इलाकों में बड़े मैदानों और रामलीला स्थलों पर दशहरे के विशेष आयोजन होते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर में किन-किन जगहों पर रावण दहन का आयोजन होगा।

Trending Videos
Dussehra 2026 where to watch ravan dahan in delhi ncr best places for mela
दशहरा मेला 2026 - फोटो : Adobe Stock
रामलीला मैदान, दिल्ली
 


दिल्ली का यह ऐतिहासिक रामलीला स्थल दशहरा उत्सव और भव्य रावण दहन के लिए खास पहचान रखता है। हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने और रामलीला का आनंद लेने पहुंचते हैं। यहां आने के लिए दिल्ली मेट्रो का सहारा लिया जा सकता है। येलो लाइन से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन और वायलेट लाइन से दिल्ली गेट स्टेशन पहुंचकर आगे का रास्ता तय किया जा सकता है। भीड़ और ट्रैफिक से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप शाम से पहले ही आयोजन स्थल पर पहुंच जाएं।

Dussehra 2026 where to watch ravan dahan in delhi ncr best places for mela
दशहरा मेला रावण दहन - फोटो : Adobe Stock
लव-कुश रामलीला (लाल किला मैदान)



लाल किला मैदान में लव-कुश रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का भव्य मंचन और रावण दहन का आयोजन किया जाता है। दशहरे के मौके पर यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लाल किला मैदान जाने के लिए पुरानी दिल्ली का रुख कर सकते हैं। हालांकि, आयोजन के दौरान नेताजी सुभाष मार्ग और आसपास की सड़कों पर भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में समय से पहले पहुंचना और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2026 where to watch ravan dahan in delhi ncr best places for mela
रावण दहन 2026 - फोटो : Adobe Stock
द्वारका, सेक्टर 10 मैदान
 


पश्चिमी दिल्ली का यह प्रमुख स्थल भव्य रावण दहन और दशहरा उत्सव के लिए जाना जाता है। पिछले साल यहां 211 फीट ऊंचा रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहा था। आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए मेट्रो, कैब या ऑटो का इस्तेमाल किया जा सकता है। दशहरे की शाम को आसपास की सड़कों पर भीड़ और ट्रैफिक जाम की आशंका रहती है, इसलिए परेशानी से बचने के लिए घर से समय रहते निकलें।

विज्ञापन
Dussehra 2026 where to watch ravan dahan in delhi ncr best places for mela
दशहरा मेला रावण दहन - फोटो : Adobe Stock
सुभाष मैदान, दिल्ली
 


यह मैदान दिल्ली के पुराने और प्रसिद्ध रामलीला स्थलों में गिना जाता है। दशहरे के अवसर पर यहां मेले और रावण दहन का आनंद लिया जा सकता है। आयोजन में शामिल होने के लिए आसपास की स्थानीय सड़कों से पहुंचा जा सकता है। हालांकि, दशहरे के दिन यहां लोगों की काफी भीड़ जुटने की संभावना रहती है। ऐसे में यात्रा की योजना पहले से बनाएं और भीड़भाड़ के दौरान सतर्क रहें।


दशहरा 2026: भगवान श्री राम के नाम पर बेटे के 25 आधुनिक और सुंदर नाम


दशहरा 2026: भगवान श्रीराम के इन आदर्शों के आगे नहीं टिक सका रावण का अहंकार 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed