फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Doctors Day: 12 से 21 वर्ष की 40% अमेरिकी लड़कियों में ये गंभीर बीमारी, भारत में भी बढ़ रहा है खतरा

Sat, 01 Jul 2023 11:24 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jul 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
Nearly 40% of girls and young women may have iron deficiency, know its complications and risk factors
महिलाओं में एनीमिया का खतरा - फोटो : iStock

आहार और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी, हमारे शरीर को कई प्रकार से प्रभावित कर सकती है। सभी उम्र के लोगों को इस बारे में विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है। इसी से संबंधित एक हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने लड़कियों और युवा महिलाओं में बढ़ती एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या को लेकर चिंता जाहिर की है। शोधकर्ताओं ने पाया कि अकेले अमेरिका में ही 40% से अधिक युवतियों में आयरन की कमी हो सकती है, जिससे थकान और कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।



शोधकर्ताओं ने पाया कि अनुमानन 100 युवा महिलाओं में से करीब 6 में आयरन का स्तर बेहद कम था, जिसके कारण एनीमिया का जोखिम बढ़ जाता है। यह न सिर्फ उन्हें कमजोर बना रहा है साथ ही एनीमिया के कारण शरीर में कई क्रोनिक बीमारियों का जोखिम भी बढ़ता जा रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई महिलाओं को यह पता ही नहीं है कि उनमें खून की कमी है, यह और भी गंभीर हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सिर्फ अमेरिका ही नहीं लगभग सभी देशों में कमोबेश स्थिति ऐसी ही है, यह निश्चित ही गंभीर संकेत है। नेशनल डॉक्टर्स डे पर आइए इस गंभीर समस्या और इसके उपायों के बारे में जानते हैं।

Nearly 40% of girls and young women may have iron deficiency, know its complications and risk factors
बढ़ रहा है आयरन की कमी का जोखिम - फोटो : iStock

क्या कहता है अध्ययन?

अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में 12 से 21 वर्ष की लगभग 3,500 लड़कियों/ महिलाओं के डेटा का अध्ययन किया गया। अमेरिका में श्वेत लड़कियों और महिलाओं की तुलना में अश्वेतों में आयरन की कमी से होने वाली एनीमिया का जोखिम चार गुना अधिक पाया गया है। 

निष्कर्ष से पता चलता है कि महिलाओं में आयरन के स्तर में कमी के लिए वर्तमान स्क्रीनिंग गाइडलाइंस भी त्रुटिपूर्ण हो सकती हैं, जिसके परिणामस्वरूप समय पर इस समस्या को पकड़ा ही नहीं जा रहा है।

Nearly 40% of girls and young women may have iron deficiency, know its complications and risk factors
एनीमिया का जोखिम भारतीय महिलाओं में - फोटो : iStock

भारतीय महिलाओं में भी एनीमिया एक बड़ी समस्या

एनीमिया का जोखिम भारतीय महिलाओं में भी अधिक देखा जा रहा है। एक अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश राज्यों (पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और मध्य) की महिलाएं एनीमिया की गंभीर समस्या से पीड़ित हैं और यह समय के साथ बढ़ता जा रहा है। खराब आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति, पौष्टिक आहार की कमी, ग्रामीण महिलाओं के अधिक बच्चे पैदा करने जैसे कई सामाजिक-जनसांख्यिकीय कारक भारतीय महिलाओं में एनीमिया के जोखिमों के लिए जिम्मेदार माने जा रहे हैं।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-(III) के अनुसार, भारत में आधे से अधिक महिलाओं (55 प्रतिशत) में एनीमिया हो सकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nearly 40% of girls and young women may have iron deficiency, know its complications and risk factors
महिलाओं में खून की कमी का खतरा अधिक - फोटो : iStock

क्यों बढ़ रही है ये दिक्कत?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं में एनीमिया का सबसे आम कारण रक्त की हानि है, मासिक धर्म के दौरान निकलने वाला खून और इस अनुपात में पोषक तत्वों वाले आहार की कमी इसके जोखिमों को बढ़ा रही है और ये गंभीर समस्याकारक हो सकती है। शरीर को भोजन से आयरन मिलता है और भोजन से पर्याप्त आयरन युक्त चीजें न होना इसके जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि शाकाहारी भोजन करने वाली महिलाओं में खून की कमी का खतरा अधिक देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Nearly 40% of girls and young women may have iron deficiency, know its complications and risk factors
खून की कमी को दूर करने के करें उपाय - फोटो : iStock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

लेखकों ने इस अध्ययन में संभावित कारणों पर ज्यादा चर्चा नहीं की हालांकि सुझाव दिया कि युवा महिलाओं में आयरन की कमी के जोखिम कारकों की पहचान कर उसका समय पर इलाज किया जाना बहुत आवश्यक है। शोधकर्ताओं ने चेताया है कि कम उम्र में ही खून की कमी कई गंभीर बीमारियों के बढ़ाने वाली हो सकती है। इसपर ध्यान न दिया जाए तो मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के साथ प्रजनन स्वास्थ्य और समय से पहले मृत्यु तक का भी जोखिम हो सकता है।

सभी महिलाओं को सालाना रक्त की जांच और आयरन की कमी को पूरा करने वाले उपाय करते रहना चाहिए। 



----------------
स्रोत और संदर्भ
Prevalence of Iron Deficiency and Iron-Deficiency Anemia in US Females Aged 12-21 Years, 2003-2020

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed