फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Doctors Day 2021: कोरोना से बचाएंगे डॉक्टर्स के बताए ये चार उपाय, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Thu, 01 Jul 2021 08:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Jul 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
national doctors day 2021 covid 19 prevention tips These four measures told by doctors will save from coronavirus
डॉक्टर्स डे 2021 - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


भारत ही नहीं लगभग पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी ने जमकर कहर मचाया। चीन से लेकर अमेरिका तक, हर जगह इस वायरस की वजह से काफी संख्या में लोगों की जान गई। यही नहीं, भारत में भी इस वायरस ने हेल्थ सिस्टम को तक हिलाकर रख दिया। लेकिन इस कठिन समय पर हमारे डॉक्टर्स ने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया, और बिना दिन-रात देखे लोगों की जिंदगियां बचाई। डॉक्टर्स के सम्मान में ही हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टर्स हर बीमारी को लेकर लोगों को सचेत करते रहते हैं, और साथ ही उन्हें बचाव के तरीकों के बारे में भी बताते हैं। जैसे- कोरोना को ही ले लीजिए। डॉक्टर्स ने कोरोना से बचने के भी कुछ उपाय बताए हैं, जिनका पालन करके हम संक्रमित होने से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

national doctors day 2021 covid 19 prevention tips These four measures told by doctors will save from coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मास्क पहनना 

  • कोरोना वायरस से बचने के लिए हर किसी को मास्क पहनना चाहिए। एक ऐसा मास्क जो आपके चेहरे को ठीक ढंग से ढक पाए। मास्क पर बार-बार हाथ नहीं लगाना चाहिए और समय-समय पर मास्क को बदलते रहना चाहिए। घर से बाहर जाते समय और किसी से मिलते समय आपको मास्क जरूर पहनना चाहिए।
national doctors day 2021 covid 19 prevention tips These four measures told by doctors will save from coronavirus
डॉक्टर्स डे 2021 बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षित शारीरिक दूरी 

  • अगर बेहद जरूरी हो तो ही घर से बाहर जाएं, नहीं तो अपने घर पर ही रहना बेहतर विकल्प है। लेकिन अगर आपको घर से बाहर जाना पड़ रहा है। जैसे- दुकान व मॉल में शॉपिंग के लिए, दफ्तर, अस्पताल या किसी अन्य जरूरी काम की वजह से आदि। ऐसे में आपको लोगों से शारीरिक दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
national doctors day 2021 covid 19 prevention tips These four measures told by doctors will save from coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हाथ धोना 

  • कोरोना वायरस हमारे हाथों के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश कर सकता है, जो बेहद खतरनाक हो सकता है। इसलिए हमें अपने हाथों को साबुन से समय-समय पर धोते रहना चाहिए। खाने से पहले, किसी सामान को छूने से पहले और बाद में आदि आपको अपने हाथों को अच्छे से धोना चाहिए। आप सैनिटाइजर से भी अपने हाथों को साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
national doctors day 2021 covid 19 prevention tips These four measures told by doctors will save from coronavirus
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

वैक्सीन लगवाना

  • कोरोना वायरस से अगर बचना है, तो इसके लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। डॉक्टर्स से लेकर विशेषज्ञ तक कह चुके हैं कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। ऐसे में अगर आपके मन में वैक्सीन को लेकर किसी तरह की कोई भ्रांति है, तो आपको इन सब बातों को अपने मन से बाहर निकालना चाहिए और अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवानी चाहिए। साथ ही अन्य लोगों को भी वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करना चाहिए।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed