फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाना पाटेकर: कार्डियक अरेस्ट में शरीर के भीतर क्या होता है? इसके लक्षणों को कैसे पहचानें और तुरंत क्या करें

Thu, 08 Oct 2026 12:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 08 Oct 2026 12:40 PM IST
सार

Nana Patekar Cardiac Arrest: कार्डियक अरेस्ट में दिल अचानक रक्त पंप करना बंद कर देता है, जिससे मस्तिष्क और शरीर के दूसरे अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचना रुक जाता है। व्यक्ति बेहोश हो सकता है और सांसें बंद हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत इमरजेंसी मदद की जरूरत होती है। समय रहते सीपीआर देने से जान बचने की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन
nana patekar death reason What Happens Inside the Body during Cardiac Arrest know Emergency First Aid
नाना पाटेकर की कार्डियक अरेस्ट से मौत - फोटो : Amarujala.com/AI

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह (8 अक्तूबर) को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था। लक्षणों को देखते हुए उन्हें करीब 45 मिनट तक कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर ने जानकारी दी कि नाना को का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ। 



नाना की मौत की खबर सुनते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। लोगों के मन में कार्डियक अरेस्ट को लेकर भी कई सारे सवाल हैं। ये क्यों होता है, कार्डियक अरेस्ट के दौरान शरीर के भीतर क्या हो रहा होता है और कार्डियक अरेस्ट हो जाए तो क्या उपाय करके किसी की जान बचाई जा सकती है?

आइए इस बारे में विशेषज्ञ से जान लेते हैं।

Trending Videos
nana patekar death reason What Happens Inside the Body during Cardiac Arrest know Emergency First Aid
कार्डियक अरेस्ट और इसके खतरे - फोटो : Adobe Stock

पहले कार्डियक अरेस्ट के बारे में जानिए

अमर उजाला से बातचीत में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ रवि.एस गर्ग बताते हैं, कार्डियक अरेस्ट को बेहद गंभीर और जानलेवा मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है, जिसमें दिल अचानक रक्त को पंप करना बंद कर देता है। ऐसा होने पर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों, खासकर मस्तिष्क तक ऑक्सीजन वाला खून पहुंचना बंद हो जाता है।

ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मरीज अचानक बेहोश होकर गिर सकता है, आवाज देने पर प्रतिक्रिया नहीं देता और सांसें भी बंद हो सकती हैं। कई बार देखा गया है कि मरीज सामान्य सांस लेने के बजाय हांफता हुआ दिखाई देता है। 

आमतौर पर लोग कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग स्थितियां हैं। 
 

  • हार्ट अटैक तब होता है जब हृदय की मांसपेशियों तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियों में रुकावट आ जाती है। 
  • वहीं कार्डियक अरेस्ट में दिल की विद्युत गतिविधि में गंभीर गड़बड़ी के कारण दिल की पंपिंग अचानक बंद हो सकती है। 


कुछ मामलों में हार्ट अटैक,  कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकता है।

nana patekar death reason What Happens Inside the Body during Cardiac Arrest know Emergency First Aid
कार्डियक अरेस्ट की समस्या - फोटो : Adobe Stock

कार्डियक अरेस्ट में शरीर के अंदर क्या होता है?

डॉक्टर बताते हैं, हमारा दिल लगातार खून को पंप करके शरीर के सभी हिस्सों तक पहुंचाता रहता है, खून के साथ ही शरीर के अंगों को ऑक्सीजन भी मिलती रहती है।  कार्डियक अरेस्ट के दौरान दिल की पंपिंग अचानक रुक जाती है। इसका मतलब है कि शरीर में रक्त का सामान्य संचार बाधित हो जाता है। रक्त प्रवाह रुकने पर अंगों को ऑक्सीजन की कमी होने लगती है।
 

  • इसमें सबसे ज्यादा खतरा ब्रेन को होता है। मस्तिष्क ऑक्सीजन की कमी के प्रति बेहद संवेदनशील अंग माना जाता ।
  • इसी वजह से कार्डियक अरेस्ट होने पर मरीज तुरंत बेहोश हो सकता है। अगर रक्त संचार लंबे समय शुरू नहीं होता, तो मस्तिष्क और दूसरे महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर डैमेज पहुंच सकता है।
  • कार्डियक अरेस्ट में हर एक मिनट को महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • जितनी जल्दी रक्त के संचार को ठीक करने के उपाय जैसे सीपीआर या मेडिकल इमरजेंसी मिल जाए, जान बचने की संभावना उतनी अधिक हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nana patekar death reason What Happens Inside the Body during Cardiac Arrest know Emergency First Aid
कार्डियक अरेस्ट की गंभीरता - फोटो : Adobe Stock Photos

कार्डियक अरेस्ट हो जाए तो जिंदा बचने की कितनी उम्मीद
 

  • अस्पताल के बाहर कार्डियक अरेस्ट का शिकार होने वाले लगभग 90-92% लोग बच नहीं पाते हैं, यानी सर्वाइवल रेट सिर्फ 8% से 10% होती है।
  • अस्पताल के अंदर कार्डियक अरेस्ट से बचने की दर थोड़ी ज्यादा देखी जाची रही है क्योंकि मरीज को तुरंत इलाज मिल जाता है। ऐसे मामलों में मृत्यु दर लगभग 70-75% होती है। यहां  सर्वाइवल रेट सिर्फ 25% तक हो सकती है।


डॉक्टर कहते हैं जितनी जल्दी कार्डियक अरेस्ट के लक्षणों को पहचानकर मरीज को सीपीआर दे दी जाए, उसका सर्वाइवल रेट उतना बढ़ने की संभावना होती है।

कार्डियक अरेस्ट में रक्त का संचार रुक जाने से कई दिक्कतें हो सकती हैं।
 

  • अचानक गिर पड़ना और कोई प्रतिक्रिया न देना
  • सामान्य रूप से सांस न लेना या केवल हांफना
  • नब्ज न मिलना या दिल की धड़कन महसूस न होना
  • बेहोशी या दौरे पड़ना (दिमाग तक खून न पहुंचने की वजह से ऐसा होता है)


कई मामलों में कार्डिकल अरेस्ट आने से पहले भी शरीर कुछ संकेत दे सकता है जिसपर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है।
 

  • सीने में दर्द, दबाव या बेचैनी
  • सांस लेने में तकलीफ
  • दिल की धड़कन का तेज होना 
  • चक्कर आना या अचानक कमजोरी-थकान महसूस होना
  • जी मिचलाना या उल्टी आना
विज्ञापन
nana patekar death reason What Happens Inside the Body during Cardiac Arrest know Emergency First Aid
सीपीआर में क्या करना चाहिए? - फोटो : AmarUjala.com

कार्डियक अरेस्ट के संकेत दिखें तो तुरंत क्या करना चाहिए?

डॉक्टर बताते हैं, अगर कोई व्यक्ति अचानक गिर गया है, आवाज देने पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है और सामान्य रूप से सांस नहीं ले रहा है, तो तुरंत मेडिकल मदद जरूरी है। जब तक मरीज को हॉस्पिटल न पहुंचा पाएं तब तक कुछ मामलों में सीपीआर देकर स्थिति में सुधार किया जा सकता है।

अमर उजाला में आयोजित एक हेल्थ कैंप के दौरान डॉक्टर सुरभि छाबड़ा ने सीपीआर और इसके देने के तरीके के बारे में सारी जानकारी दी। 
 

  • सबसे पहले हमें चेक करना होता है कि मरीज सिर्फ बेहोश है या फिर उसे अरेस्ट हुआ है? इसका पता लगाने के लिए मरीज के कंधों को हिलाकर उससे पूछें कि- आप ठीक हैं या नहीं?
  • अगर मरीज का शुगर, बीपी लो है या एंग्जाइटी है तो वो दबी आवाज में कुछ जवाब देगा।
  • अगर कुछ रिस्पांड नहीं कर रहा हो तो उसकी पल्स और सांसों की जांच करें। 
  • अगर मरीज का पल्स और सांसें दोनों नहीं हैं तो ऐसी स्थिति में सीपीआर दिया जाना चाहिए।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed