फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: क्या कोविड-19 से ठीक होने वाले सभी लोगों को होता है म्यूकॉरमाइकोसिस का खतरा? कैसे करें पहचान

Mon, 10 May 2021 05:16 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 10 May 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Mucormycosis disease after recovering from Covid-19
कोरोना के बाद बढ़ा इस रोग का खतरा - फोटो : sociol media

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की शुरुआत से ही लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वायरस की दूसरी लहर में लक्षणों में बदलाव के साथ लोगों को सांस लेने में तकलीफ और फेफड़ों में संक्रमण की समस्या हो रही है। देश अभी कोरोना से जूझ ही रहा है कि विशेषज्ञों ने एक और मुसीबत को लेकर लोगों को आगाह किया है। विशेषज्ञों ने कोरोना से ठीक हो चुके या अस्पताल में भर्ती मरीजों को म्यूकॉरमाइकोसिस नामक गंभीर बीमारी के लक्षणों के बारे में सचेत रहने को कहा है। आइए विशेषज्ञों से इस गंभीर बीमार से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं। 

Mucormycosis disease after recovering from Covid-19
म्यूकोरमाइकोसिस रोग का बढ़ा डर - फोटो : iStock
सवाल- क्या है म्यूकॉरमाइकोसिस रोग? 
जवाब- विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना संक्रमण से ठीक हो रहे लोगों में म्यूकोरमाइकोसिस नामक बीमारी के लक्षण देखे जा रहे हैं। म्यूकोरमाइकोसिस एक प्रकार का गंभीर फंगल संक्रमण होता है। आमतौर पर यह बीमारी उन लोगों में ज्यादा होती है जो ऐसी दवाइयों का सेवन करते हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देती हैं। इससे पर्यावरणीय रोगजनकों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। 
Mucormycosis disease after recovering from Covid-19
आंखों और नाक के आसपास दर्द और लालिमा होने पर सतर्क हो जाएं - फोटो : istock
सवाल- इस बीमारी की पहचान कैसे करें?
जवाब- विशेषज्ञ कहते हैं कि जिन लोगों को यह दिक्कत होती है, आमतौर पर उनको  बुखार, सिरदर्द, कफ, सांस लेने में कठिनाई, आंखों और नाक के आसपास दर्द और लालिमा, कुछ लोगों को उल्टी के साथ खून आने की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा यदि आपको कोविड से ठीक होने के बाद चेहरे के एक तरफ सूजन या दर्द, दांतों या छाती में दर्द की समस्या हो रही है तो सावधान हो जाना चाहिए। ये सभी म्यूकॉरमाइकोसिस के लक्षण हो सकते हैं, इस बारे में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mucormycosis disease after recovering from Covid-19
रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमजोरी के कारण बढ़ जाती है इस रोग का दिक्कत - फोटो : Pixabay
सवाल- क्या कोविड से ठीक हो रहे सभी लोगों को यह दिक्कत हो रही है?
जवाब-  विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसा आवश्यक नहीं है। हां, यदि कोविड के दौरान आपको लंबे समय तक आईसीयू में रहना पड़ा हो, या फिर आपको पहले से ही को-मॉरबीडाइटिस जैसे अनियंत्रित डायबिटीज, हृदय रोग या रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमजोरी की समस्या रही हो तो इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लोगों को लक्षणों की निगरानी करते रहना चाहिए।
 
विज्ञापन
Mucormycosis disease after recovering from Covid-19
बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी दवा न ले - फोटो : amar ujala
सवाल- यदि किसी को म्यूकॉरमाइकोसिस हो जाए, तो उसे क्या करना चाहिए?
जवाब- स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि जिन लोगों में बताए गए लक्षण दिख रहे हों या फिर कोविड से ठीक होने के बाद म्यूकॉरमाइकोसिस की पुष्टि हुई हो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसे लोगों को निजी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। वहीं जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत हो उन्हें रक्त में ग्लुकोज के स्तर को नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए। डॉक्टर आपको आवश्यकतानुसार एंटीबॉयोटिक और एंटीफंगल्स दवाएं दे सकते हैं। इलाज में देरी करना घातक हो सकता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed