फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Remedies: मुंह के छालों से रहते हैं अक्सर परेशान? इन घरेलू नुस्खों को माना जाता है रामबाण इलाज

Sat, 05 Mar 2022 05:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Mar 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
mouth ulcer home remedies in hindi, muh ke chale ko kaise thik kare
मुंह के छालों को कैसे ठीक करें? - फोटो : iStock

मुंह में छाले होने की समस्या काफी दर्दकारक और असहज करने वाली होती है। अल्सर या छाले आपके होंठों के पीछे या आपके मसूड़ों पर हो सकते हैं, जिसके चलते भोजन को निगलने में काफी कठिनाई महसूस होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, मुंह के छाले कई कारणों से हो सकते हैं, इसमें पेट की खराबी को इसका प्रमुख कारण माना जाता है। अगर आपको बार-बार मुंह के छाले होते हैं, तो यह विटामिन बी12 की कमी का भी संकेत हो सकता है। इसके अलावा कई चिकित्सीय स्थितियों जैसे वायरल संक्रमण और मुंह की बीमारी के कारण भी ऐसा हो सकता है। तंबाकू चबाने वाले लोगों में भी यह समस्या अक्सर होती रहती है। 



सामान्यतौर पर कुछ दवाइयों और मलहम से छालों के दर्द को कम किया जाता है। छालों को रातों-रात ठीक करना संभव नहीं है, लेकिन कुछ घरेलू उपचार इसके दर्द से राहत दिलाने और छालों के घाव को भरने में सहायक हो सकते हैं। पर ध्यान रहे अगर आपको अक्सर इस तरह की समस्या बनी रहती है तो इस बारे में किसी चिकित्सक से सलाह जरूर ले लें। बार-बार छाले होना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। आइए इसमें प्रभावी घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।

mouth ulcer home remedies in hindi, muh ke chale ko kaise thik kare
छालों में शहद के फायदे - फोटो : Pixabay

शहद हो सकता है फायदेमंद
छालों की समस्या और इसके दर्द से राहत पाने के लिए शहद लगाना फायदेमंद हो सकता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो घावों को ठीक करने और इसके कारण होने वाले दर्द से राहत दिलाने में सहायक है। रूई की मदद से छालों पर शहद लगाएं, दिन में दो से तीन बार ऐसा करें। शहद में मौजूद औषधीय गुण सूजन और दर्द को कम करने में लाभकारी हो सकते हैं।

mouth ulcer home remedies in hindi, muh ke chale ko kaise thik kare
हल्दी के औषधीय गुण देंगे आराम - फोटो : Pixabay

छालों में हल्दी के लाभ
हल्दी एक एंटीसेप्टिक है, जिसका इस्तेमाल लगभग सभी भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। हल्दी इंफेक्शन से लड़ने के साथ-साथ मुंह के छालों से होने वाले सूजन और दर्द को कम करने में भी सहायक है। हल्दी में रोगाणुरोधी गुण भी होते हैं, जो छालों को पकने से बचाते हैं। हल्दी के पानी से कुल्ला करने या छालों पर हल्दी का पेस्ट लगाने से इसमें आपको लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mouth ulcer home remedies in hindi, muh ke chale ko kaise thik kare
बहुत फायदेमंद है एलोवेरा - फोटो : istock

एलोवेरा है विशेष लाभकारी
एलोवेरा, हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मुंह के छालों को भी ठीक करने में इसके लाभ देखे गए हैं। प्राकृतिक रूप से निकाले गए एलोवेरा का रस लें और इसे अल्सर पर लगाएं। एलोवेरा के एंटीसेप्टिक गुण आपको लगभग तुरंत राहत प्रदान करने में मदद करेंगे। छाले के घावों को ठीक करने और सूजन से राहत दिलाने में एलोवेरा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
mouth ulcer home remedies in hindi, muh ke chale ko kaise thik kare
फिटकिरी से छालों में मिलता है आराम - फोटो : iStock

फिटकिरी का पानी
घावों को ठीक करने में पोटास एलम या फिटकिरी को काफी कारगर घरेलू उपचार माना जाता है। मुंह के छालों को ठीक करने में भी फिटकिरी आपके लिए मददगार हो सकती है। हल्के से गुनगुने पानी में फिटकिरी मिलाएं और इससे कुल्ला करें। दिन से दो-तीन बार ऐसा करने से छालों का घाव और दर्द दोनों कम हो जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं माना जा सकता। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed