फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन गलतियों की वजह से महिलाओं को होता है 'जननांग संक्रमण', जानें कैसे करें बचाव

Tue, 22 Oct 2019 04:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 22 Oct 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
most important causes behind vaginal infection and treatment

महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, इरिटेशन और संक्रमण आम समस्या बन चुकी है। जिसका सबसे बड़ा कारण अस्वच्छ शैचालयों का इस्तेमाल करना, अंग्रेजी स्टाइल के टॉयलेट और इसके सबसे आम कारणों में हमारी रोजमर्रा से जुड़ी बातें शामिल हैं। जिससे इस संक्रमण का जोखिम अधिक बढ़ जाता है। 15 से 40 की उम्र की महिलाओं के बीच यह समस्या अधिक देखी जाती है। ऐसे में साफ सफाई का ध्यान तो रखें ही और जान लें कि किस वजह से महिलाओं को ये समस्या झेलनी पड़ती है और इसे दुबारा न दोहराएं।

most important causes behind vaginal infection and treatment

महिलाओं में वजाइनल बैक्टीरियल इंफेक्शन 15 से 40 की उम्र की महिलाओं के बीच यह समस्या अधिक देखी जाती है। इस दौरान खुजली के साथ ही येलो या ग्रे रंग का डिस्चार्ज भी होता है। अगर आपको इस तरह की कोई दिक्कत हो रही है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।

most important causes behind vaginal infection and treatment

अगर बैक्टीरियल संक्रमण आपके यूरिन सिस्टम के किसी हिस्से में हुआ है तो आपको पेल्विक दर्द, यूरिन पास करते वक्त दर्द, वजाइना में तेज जलन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह के संक्रमण को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के नाम से भी जाना जाता है। अगर ऐसा कोई भी लक्षण आपमें है तो गायनकोलॉजिस्ट की सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
most important causes behind vaginal infection and treatment

अगर शारीरिक संबंध के दौरान आप हाइजीन का पूरा ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे आपको क्लैमाइडिया,ट्राइकोमोनिएसिस, गोनोरिया जननांग में दाद, जननांग में मस्सा जैसी सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (एसटीडी) हो सकती है। इससे आपको जननांग में दर्द, खुजली और जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई शोध में यह बात साबित हो चुकी है कि ज्यादातर जननांग संक्रमण हाइजीन की कमी के कारण होते हैं।

विज्ञापन
most important causes behind vaginal infection and treatment

ऐसे मरीजों को कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए क्योंकि आपकी डाइट का यूटीआई के लक्षणों पर सीधा असर पड़ता है। यूटीआई में या तो आपकी इम्यूनिटी कम हो जाती है या फिर यूरिन का पीएच बिगड़ जाता है। ऐसे में जब भी टॉयलेट होती है, तो दर्द होता है। अगर जलन बढ़ जाती है तो ब्लीडिंग भी हो सकती है। इस स्थिति में ज्यादा लिक्विड लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed