वजन कम करने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। डाइटिंग पर चले जाते हैं और बहुत सारी पसंदीदा चीजों से दूरी बना लेते हैं। इसके बाद भी वजन कम करने में नाकाम रहते हैं। इसके पीछे वजह है कुछ बातों को नजरअंदाज करना। जानिए वो कौन सी आदतें हैं जो इतनी मशक्तत के बाद भी वजन नहीं घटने देता।
वजन कम करना चाह रहें हैं पर कर रहे हैं ये गलतियां
वजन कम करने के लिए कसरत के अलावा शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी की भी जरुरत होती है। तो खूब सारा पानी पी कर शरीर को हाइड्रेट रखें और वजन घटाएं।
वजन कम करना चाह रहें हैं लेकिन कर रहे हैं ये गलतियां
वजन घटाने के लिए कई बार खाली पेट कसरत करने लगते हैं। ये सरासर गलत है। अगर हर रोज बिना खाए कसरत करने लगेगें तो फैट से कलोरी घटने के बजाए मांसपेशियों से कम होने लगेगा। जिससे वजन कम करने में परेशानी आएगी। इसलिए कुछ खाकर ही कसरत करें ना कि खाली पेट।
वजन कम करना चाह रहें हैं लेकिन कर रहे हैं ये गलतियां
पर्याप्त नींद ना लेने से भी वजन घटाने में दिक्कत आती है। कम से कम 8 घंटे की नींद जरुरी है।
वजन कम करना चाह रहें हैं लेकिन कर रहे हैं ये गलतियां
खानपान के नाम पर डाइटिंग तो करते हैं लेकिन कई चीजों को खाने पर ध्यान नहीं देते हैं। वजन कम करना चाहते हैं तो हरे पत्तेदार सब्जियों को अपने खानपान में शामिल करें।