वजन बढ़ाने के इच्छुक लोग सोचते हैं कि वो जैसा चाहें और जिनता चाहें खा सकते हैं। लेकिन ये करना गलत होगा। आप ज्यादा जरूर खाएं लेकिन पौष्टिक खाएं ताकि फैट न बढ़े। देखिए, वजन बढ़ाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
वजन बढ़ाने वक्त ध्यान रखें ये बातें
कैलोरी खाएं लेकिन पौष्टिक। मसल बनाने का ये मतलब नहीं कि आप जंक फूड खाते जाएं। खाना वही खाएं जिससे आपको पोषण मिले।
वजन बढ़ाने वक्त ध्यान रखें ये बातें
ज्यादा कार्बोहायड्रेट खाने से इंसुलिन बढ़ता है जो खतरनाक हो सकता है। इंसुलिन के बढ़ने से ही फैट बढ़ता है। इसलिए अपनी डायट में थोड़ा ही कार्बोहायड्रेट रखें। खासकर अगर आपकी बैठने वाली नौकरी है तो बेहतर रहेगा उस वक्त कार्बोहायड्रेट खाएं जब वर्कआउट करने जा रहे हों। इससे वो फैट में नहीं बदलने पाएगा। इसके लिए स्वीट पोटैटो, ओट्स, ब्राउन राइस जैसी चीजें खाएं।
वजन बढ़ाने वक्त ध्यान रखें ये बातें
मेवे, अंडों जैसी चीजों से आपका फैट नहीं बढ़ता। लेकिन आपकी मसल्स जरूर मजबूत होती हैं इसलिए इसे खा सकते हैं। चिप्स, चीज, जंक फूड वाला फैट हानिकारक है।
वजन बढ़ाने वक्त ध्यान रखें ये बातें
वजन बढ़ाना चाहते हैं तो एक बात जरूर ध्यान रखें कि कसरत सही फॉर्म में करें। उतना ही वजन उठाएं जितना उठा सकते हैं। धीरे धीरे कर के इसे बढ़ाएं, एकदम से नहीं।