फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं के जीवन में कुदरती है मेनोपॉज, घबराने की नहीं बस ख्याल रखने की जरूरत

Sat, 03 Aug 2019 03:10 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 03 Aug 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
Menopause is a natural part of ageing the average age to hit menopause is 45

महिलाओं की बढ़ती उम्र के साथ कुछ शारीरिक और मानसिक बदलाव आना भी लाजिमी है। मिड-लाइफ महिलाओं की जिंदगी का वह दौर होता है जब ज्यादा जीवंत हो सकती हैं। बशर्ते वो इसे सहजता से स्वीकार करें। मेनोपॉज ऐसा ही मिड-लाइफ फेज है जिससे हर औरत गुजरती है। वो वक्त जब किसी महिला का मासिक धर्म स्थायी रूप से बंद हो जाता है। ऐसा डिंबग्रंथि (ओवरी) में सक्रियता समाप्त होने पर ही होता है। यदि किसी महिला को लगातार 12 महीने तक मासिक धर्म नहीं हुआ हो तो यह माना जाता है कि उसे मेनोपॉज हो गया है। 

Menopause is a natural part of ageing the average age to hit menopause is 45

फोर्टिस अस्पताल की ऑब्सट्रीकल एंड गायनोलॉजी विभाग की हेड डॉक्टर अंजना सिंह के अनुसार, मेनोपॉज किसी भी महिला की जिंदगी में मनोवैज्ञानिक, शारीरिक तथा भावनात्मक बदलाव  लेकर आता है। लेकिन यह जिंदगी में लड़खड़ाहट का लक्षण नहीं है। सच तो यह है कि मेनोपॉज आजादी का ऐलान है। इस दौर में पहुंचकर औरत अपने लाइफस्टाइल को नये सिरे से ढाल सकती है या जिंदगी में नयापन ला सकती है। याद रखें कि मेनोपॉज आपकी जिंदगी का एकदम कुदरती दौर है। बेशक, हर औरत में इसके लक्षण में फर्क हो सकते हैं। 

Menopause is a natural part of ageing the average age to hit menopause is 45

मेनोपॉज की औसत उम्र 48 वर्ष है। इससे गुजरने वाली या मेनोपॉज उपरांत अधिकांश महिलाओं को हॉट फ्लैश, शरीर के ऊपरी भाग में एकाएक गर्मी महसूस होने या मुंह लाल होने और पसीने आने की शिकायत होती है। लेकिन हरेक को ऐसा अनुभव नहीं होता। मेनोपॉज के दौरान और इसके उपरांत शरीर में इस्ट्रोजेन के स्तर में कमी होने से हड्डियों में कैल्शियम घट सकता है। जिसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ जाता है। इसी तरह, कार्डियोवास्क्युलर रोग और पेशाब पर नियंत्रण न रहने जैसे लक्षण बढ़ जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लें, जो आपके लक्षणों तथा मेडिकल हिस्ट्री को देखकर उचित सलाह दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Menopause is a natural part of ageing the average age to hit menopause is 45
calcium
निम्न बातों का रखें ख्याल
-हरी सब्जियों और मौसमी फलों का सेवन करें।
-दूध और दही खाने में जरूर लें।
-कैल्शियम की कमी हो जाती है। हड्डियों में ज्यादा दर्द हो सकता है।
-बहुत गर्मी लगने लगती है।
-दाने हो सकते हैं।
-कार्डियोवास्क्युलर रोग हो सकता है।
-खान पान का ध्यान रखें।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed