फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

 सावधान! यह छह गंभीर बिमारियां बना सकती हैं धीरे-धीरे विकलांग

Sat, 03 Aug 2019 10:31 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 03 Aug 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
these serious disease can make you disabled
ऐसी कई बीमारियां हैं जिनका इलाज आज के समय में संभव है। लेकिन अभी भी ऐसी कई बिमारियां हैं जो लाइलाज हैं। कुछ बिमारियों के लक्षण तो लंबे समय तक सामने भी नहीं आते तो वहीं कुछ बिमारियां पीड़ित व्यक्ति का जीना भी दुभर कर देती हैं। हम ऐसी ही कुछ बिमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अनदेखा करने पर यह शरीर को विकलांग बना सकती हैं।
these serious disease can make you disabled
पार्किंसन डिजीज
पार्किंसन डिजीज एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें इससे पीड़ित व्यक्ति के शरीर के अंगों में हमेशा कंपन होता रहता है। इस बिमारी के लक्षणों का पता काफी समय बाद चलता है। इस बीमारी में शरीर के अंगों में कंपन लगातार नहीं बल्कि यह रुक-रुककर होता है। इसकी वजह से सामान्य कार्यों को करने में तकलीफ आने लगती है। खड़े होते या सीधा चलते वक्त व्यक्ति से सीधा तनकर नहीं चला जाता और उठने-बैठने में भी उसको सहारा लेना पड़ता है।


 
these serious disease can make you disabled
मल्टिपल स्क्लेरोसिस

मल्टिपल स्क्लेरोसिस ब्रेन से जुड़ी ऐसी बिमारी है जो कि सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर अटैक करती है। यह एक प्रकार की ऑटो इम्यून बिमारी है। यह ब्लड के माध्यम से ब्रेन तक पहुंचती है तथा अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। इस बिमारी के शुरूआत में सिर्फ सूजन होती है किन्तु बाद में यह धीरे-धीरे पूरे शरीर के सिस्टम को बिगाड़ना शुरू कर देती है। मल्टिपल स्क्लेरोसिस से दुनियाभर में तेईस लाख लोग पीड़ित हैं। महिलाओं में यह बिमारी पुरुषों के मुकाबले अधिक होती है। शरीर में जब रोग की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है,तो यह बिमारी शरीर को अपनी चपेट में ले सकती है। इस बिमारी में कोशिकाओं की वृद्धि रुक जाती है। इसकी वजह से ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड पर दाग उभर आते हैं। इस बिमारी का समय पर इलाज न कराने से यह विकलांग तक कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these serious disease can make you disabled
ड्यूप्विट्रेन डिजीज
ड्यूप्विट्रेन डिजीज एक आनुवांशिक बिमारी है जिसके बारे में अधिकतर लोगों ने नहीं सुना होगा। इस बिमारी के कारण हाथों में स्कार टिशू बन जाता है, जिस वजह से हाथ टाइट हो जाते हैं, उंगलियां सिकुड़ जाती हैं। इसके कारण सामान्य कार्य करने में भी मुश्किल आने लगती है। इस बिमारी से हाथ पैरों के अलावा परुषों के प्राइवेट पार्ट भी प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
these serious disease can make you disabled
सेरेब्रल पाल्सी
सेरेब्रल पाल्सी को दिमाग का लकवा भी कहते हैं। सेरेब्रल का मतलब होता है दिमाग तथा पाल्सी का मतलब उस हिस्से में कमीं आना जिससे बच्चा अपनी बॉडी को हिलाता-डुलाता है। इस बिमारी के कारण शरीर के अंगों को हिलाने में मुश्किल होती है और कोई भी काम करनें में परेशानी आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed