फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दालचीनी में छिपा है गुणों का खजाना, माइग्रेन के मरीज एेसे करें इस्तेमाल

Fri, 23 Aug 2019 05:53 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 23 Aug 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
cinnamon is effective remedy for migraine and headache
- फोटो : pixa

भारतीय मसालों में बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं। अगर इन मसालों का सेवन दवाईयों के तौर पर किया जाए तो ये शरीर की बहुत सारी बीमारियों के इलाज में काम आ सकती हैं। इन्हीं मसालों में से एक मसाला ऐसा है जिसका सेवन करने से सिर के दर्द या फिर माइग्रेन में भी आराम मिलता है। तो आइए जानते हैं वो कौन सा ऐसा मसाला है जिसकी बात हम कर रहें हैं।

cinnamon is effective remedy for migraine and headache
- फोटो : pixa
दालचीनी में छिपा है औषधीय गुणों का खजाना

दालचीनी का सेवन करने से बहुत सी बीमारियों में आराम मिलता है। डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, एक्ने, मुंह की दुर्गंध के साथ ही इसका सेवन माइग्रेन के मरीजों के लिए भी रामबाण का काम करता है। अगर किसी को माइग्रेन की समस्या है तो एक बार दालचीनी का प्रयोग जरूर करें।

cinnamon is effective remedy for migraine and headache
माइग्रेन में है लाभकारी

माइग्रेन की समस्या होने पर सिर के एक तरफ भयानक दर्द होता है। माइग्रेन का दर्द होने पर चक्कर और उल्टी जैसी समस्या हो जाती है। एक बार जब माइग्रेन की वजह से दर्द होना शुरू होता है तो फिर लगातार 72 घंटे तक हो सकता है। इस बीमारी में दवाओं से ज्यादा सही खानपान और दिनचर्या असरकारी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cinnamon is effective remedy for migraine and headache
- फोटो : pixa
कैसे करें दालचीनी का इस्तेमाल
माइग्रेन की समस्या होने पर दालचीनी को पीस कर उसका लेप बना कर माथे पर लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे के बाद हल्के गर्म पानी से इसे धो दें। इस तरह की प्रक्रिया नियमित रूप से करने पर माइग्रेन में राहत मिलती है।

इसके साथ ही दालचीनी का पाउडर बना कर उसे तीन से चार बार ठंडे पानी के साथ सेवन करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed