फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Vaccine: भारत में बन रही इस वैक्सीन पर दुनिया की नजर, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और मंत्री कर रहे कॉल

Tue, 04 Aug 2020 09:21 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 04 Aug 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
made in India Coronavirus Vaccine latest update today in Hindi, Whole Countries want this Indian Covid Vaccine
Coronavirus Vaccine Update - फोटो : Serum/Pixabay/Twitter

कोरोना का बढ़ता संक्रमण दुनियाभर के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। राहत की बात यह है कि बड़ी संख्या में लोग पहले से उपलब्ध दवाओं और पिछले कुछ महीनों में तैयार दवाओं और इलाजों के जरिए ठीक भी हो रहे हैं। दूसरी अच्छी खबर यह है कि भारत, ब्रिटेन, रूस, अमेरिका जैसे कई देश कोरोना की वैक्सीन तैयार करने के काफी करीब पहुंच गए हैं। जो काम करने में पहल दशकों लग जाते थे, वह काम महीनों में पूरा होता जा रहा है। वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे हैं। रूस, ब्रिटेन, चीन, अमेरिका आदि देशों ने भी जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने का दावा किया है। वहीं, भारत में तैयार हो रही वैक्सीन पर भी पूरी दुनिया की नजर है। 

made in India Coronavirus Vaccine latest update today in Hindi, Whole Countries want this Indian Covid Vaccine
आईसीएमआर और भारत बायोटेक ने तैयार की है COVAXIN - फोटो : Amar Ujala
  • कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार करने के लिए देश की कई फार्मा कंपनियां तेजी से काम कर रही है। आईसीएमआर के साथ काम कर रही हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक, पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और अहमदाबाद की जायडस कैडिला के अलावा भी अन्य कंपनियां वैक्सीन बनाने में लगी हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर वैक्सीन बना रही है। इस वैक्सीन के लिए कई देश कंपनी से संपर्क साध रहे हैं।
made in India Coronavirus Vaccine latest update today in Hindi, Whole Countries want this Indian Covid Vaccine
Oxford vaccine Update - फोटो : Amar Ujala
  • पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute of India) का नाम विश्व की अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनियों में आता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) के साथ तैयार वैक्सीन को कंपनी ने भारत में कोविशील्ड (Covishield) नाम दिया है। इस वैक्सीन को पहले और दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल में सफलता मिल चुकी है। यही कारण है कि पूरी दुनिया की नजर इस वैक्सीन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
made in India Coronavirus Vaccine latest update today in Hindi, Whole Countries want this Indian Covid Vaccine
Coronavirus Vaccine - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • यह वही वैक्सीन है, जिसने कोरोना वायरस के खिलाफ दोहरा मार करने में सफलता हासिल की है। ट्रायल के दौरान यह वैक्सीन मानव शरीर में एंटीबॉडी और टी-कोशिकाएं (T-Cells), दोनों बनाने में कामयाब हुई है। टी-कोशिकाएं वायरस की पहचान करने में मदद करती है और एंटीबॉडी वायरस से लड़ती है। 
विज्ञापन
made in India Coronavirus Vaccine latest update today in Hindi, Whole Countries want this Indian Covid Vaccine
Coronavirus Vaccine Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • कंपनी के प्रमुख अदार पूनावाला के मुताबिक, जल्द ही इस वैक्सीन का देश में ह्यूमन ट्रायल होने वाला है। ब्रिटेन और अन्य देशों में इस वैक्सीन का पहले और दूसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल हो चुका है, जिसके सकारात्मक परिणाम रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। भारत में इस वैक्सीन का दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल होगा। कई देशों की नजर इस वैक्सीन पर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed