फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus test: अब सिर्फ 90 मिनट में पता चल जाएगा आपको कोरोना है या नहीं, यहां होगा नए तरह का टेस्ट

Tue, 04 Aug 2020 12:03 AM IST
सोनू शर्मा बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 04 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus test britain rolls out 90 minute swab test to detect covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रिटेन में कोरोना टेस्ट के नतीजे अब सिर्फ 90 मिनट में आ सकेंगे। अगले सप्ताह से ब्रिटेन में कोरोना वायरस और फ्लू के लिए एक नए तरह का टेस्ट किया जाएगा। सबसे पहले केयर होम और लैब में इसका इस्तेमाल होगा। सरकार के अनुसार, स्पॉट पर ही स्वैब और डीएनए टेस्ट किया जाएगा, जिससे कोविड-19 और दूसरे मौसमी बीमारियों में फर्क करने में मदद होगी। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इससे आने वाले जाडे़ के मौसम में काफी फायदा होगा। 

फिलहाल जो कोरोना टेस्ट किया जाता है, उनमें करीब 75 फीसदी टेस्ट के नतीजे 24 घंटे में आते हैं जबकि बाकी 25 फीसदी टेस्ट के नतीजे आने में दो दिन लग जाते हैं। सरकार ने केयर होम के स्टाफ और वहां रहने वाले लोगों के रेगुलर कोरोना टेस्ट जुलाई से शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन टेस्ट किट की कमी के कारण ऐसा नहीं हो सका। 

Coronavirus test britain rolls out 90 minute swab test to detect covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

इस नए रैपिड स्वैब टेस्ट को लैमपोर कहा जाता है और अगले हफ्ते से केयर होम और लैब में करीब पांच लाख टेस्ट किए जा सकेंगे और साल के आखिर तक ऐसे लाखों और टेस्ट किए जाएंगे। इसके अलावा सितंबर से ब्रिटेन के सभी एनएचएस अस्पतालों में हजारों डीएनए टेस्ट मशीन लगाई जाएंगी, जिनसे नाक का स्वैब सैंपल लिया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पांच हजार मशीनों से 58 लाख टेस्ट किए जा सकेंगे। 

Coronavirus test britain rolls out 90 minute swab test to detect covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

टेस्ट कितना सटीक? 

ये नया टेस्ट कितना सटीक और प्रमाणिक है इस बारे में अभी तक कोई सार्वजनिक डेटा मौजूद नहीं है, लेकिन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मेडिसिन के प्रोफेसर सर जॉन बेल, जो कि कोरोना टेस्ट के मामले में सरकार के सलाहकार हैं, का कहना है कि अभी जो लैब आधारित टेस्ट किए जा रहे हैं, लैमपोर टेस्ट भी उतना ही संवेदनशील है। 

स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने इस नए कोरोना टेस्ट को जान बचाने वाला करार दिया है। उनका कहना था, 'लाखों ऑन द स्पॉट टेस्ट के नतीजे हमें 90 मिनट के अंदर मिल जाएंगे, जिससे हमें कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus test britain rolls out 90 minute swab test to detect covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

व्यापार मंत्री नदीम जहावी ने कहा कि स्कूल समेत दूसरी जगहों पर भी ये टेस्ट किए जाएंगे, क्योंकि इसमें मेडिकल विशेषज्ञ की जरूरत नहीं पड़ती है। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन में संक्रमण रोग के विशेषज्ञ प्रोफेसर डेम एन जॉनसनक कहती हैं कि रैपिड टेस्ट बहुत उपयोगी है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि लोग अगर बीमार पड़ें तो सेल्फ आइसोलेशन में रहें।

विज्ञापन
Coronavirus test britain rolls out 90 minute swab test to detect covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

फिलहाल कोरोना वायरस का टेस्ट आमलोगों के लिए सड़कों पर वॉक-इन किया जाता है और अस्पतालों में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों का टेस्ट होता है। होम टेस्टिंग किट भी आते हैं जिन्हें घर भेजा जाता है कि ताकि लोग खुद अपना टेस्ट कर सकें। स्वैब सैंपल की जांच लैब में होती है और लोगों को उसका रिजल्ट बताया जाता है। अगर टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आता है तो फिर मरीज को 10 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रहना होता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed