फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Low Blood Sugar: इन लक्षणों का मतलब लो हो गया है शुगर लेवल, तुरंत लक्षणों पर दें ध्यान वरना हो सकता है कोमा

Sat, 17 Feb 2024 07:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Feb 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
low blood sugar health effects know What happens when blood sugar goes too low
डायबिटीज की समस्या और उपचार - फोटो : istock

ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के कारण डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे के बारे में आपने भी जरूर सुना होगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों के शुगर का लेवल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है उनमें डायबिटीज की दिक्कतों के साथ किडनी, लिवर, हार्ट और आंखों से संबंधित बीमारियों का भी खतरा हो सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को लाइफस्टाइल और आहार में सुधार करके ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने की सलाह दी जाती है।



पर क्या आप जानते हैं कि ब्लड शुगर बढ़ने की ही तरह से इसका लो होना भी शरीर के लिए कई प्रकार से समस्याकारक हो सकती है?

डॉक्टर्स कहते हैं, ब्लड शुगर बढ़ने जैसा ही इसका लो होना भी सेहत के लिए हानिकारक है। लंबे समय तक सामान्य से बहुत कम ब्लड शुगर की स्थिति में कोमा जैसी गंभीर समस्या तक हो सकती है। यही कारण है कि शुगर के स्तर को सामान्य बनाए रखने को लेकर ध्यान देना आवश्यक हो जाता है।

low blood sugar health effects know What happens when blood sugar goes too low
डायबिटीज का सामान्य स्तर - फोटो : pexels

ब्लड शुगर का स्तर कितना होना चाहिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, फास्टिंग ग्लूकोज का स्तर 70 mg/dL से लेकर 100 mg/dL के बीच सामान्य माना जाता है। अगर फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज 100 से 125 mg/dL और भोजन के बाद इसका स्तर 140 mg/dL से अधिक बना रहता है तो इसे बढ़ा हुआ शुगर माना जाता है। वहीं 80 mg/dL या इससे कम बने रहने वाला स्तर लो ग्लूकोज का संकेत है जिसके कारण कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं का खतरा हो सकता है।

low blood sugar health effects know What happens when blood sugar goes too low
ब्लड शुगर लो होने की दिक्कत - फोटो : iStock

क्यों कम होता है शुगर लेवल?

रक्त शर्करा का स्तर दिन के दौरान अक्सर बदलता रहता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनमें लो ब्लड शुगर की दिक्कत होने का जोखिम हो सकता है। इसके अलावा भी दिनचर्या की कुछ गड़बड़ आदतों की वजह से भी लो ब्लड शुगर की समस्या होने का जोखिम रहता है। 

बहुत अधिक इंसुलिन लेने, इंसुलिन के हिसाब से पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट का सेवन न करने, शराब पीने और मौसम में होने वाले बदलाव की स्थिति भी शुगर के स्तर को सामान्य से कम कर सकती है। यदि आपका शुगर लेवल अक्सर ही लो रहता है तो इसके जोखिमों को लेकर सावधान हो जाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
low blood sugar health effects know What happens when blood sugar goes too low
लो ब्लड शुगर की दिक्कत - फोटो : iStock

शुगर लो होने के दुष्प्रभाव

शुगर लेवल लो होने की स्थिति में जरूरी नहीं है कि आपमें इसके लक्षण दिखें ही, हालांकि अगर लंबे समय तक रक्त शर्करा का स्तर कम बना रहता है तो ये कई प्रकार की समस्याओं का कारक हो सकती है। शुगर लो होने के कारण तेजी से दिल धड़कने, कंपन होने, पसीना आने, घबराहट या बेचैनी की समस्या, चिड़चिड़ापन होने, चक्कर आने की दिक्कत हो सकती है। 

गंभीर स्तर पर ब्लड शुगर की कमी यानी 54 मिलीग्राम/डीएल से नीचे की स्थिति बेहोशी, जबड़ों के बैठने और कोमा जैसी समस्याओं का भी कारण हो सकती है।

विज्ञापन
low blood sugar health effects know What happens when blood sugar goes too low
शुगर के स्तर में कैसे करें सुधार? - फोटो : iStock

लो हो जाए शुगर तो क्या करें?

डॉक्टर कहते हैं, अगर आपको अक्सर ही लो ब्लड शुगर की दिक्कत बनी रहती है तो अपने आहार और दिनचर्या में विशेष सुधार की आवश्यकता हो सकती है। आहार में स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों को शामिल करें। शुगर कम होने की समस्या में तुरंत थोड़ी मात्रा में चीनी, बिस्कुट या शहद का सेवन करें और नियमित अंतराल पर शुगर के स्तर की जांच करते रहें।

जो लोग इंसुलिन का इंजेक्शन लेते हैं उन्हें बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह पर शुगर कम कम करने वाले उपायों से बचना चाहिए। लो शुगर की स्थिति में गंभीर जोखिमों से बचाव के लिए समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed