तोंद निकल आती है तो शरीर की खूबसूरती कम हो जाती है साथ ही ज्यादा निकले हुए पेट से कई बीमारियां होने का खतरा रहता है। पर आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं क्योंकि 10 दिन में जीवन शैली में थोड़ा सा बदलाव करके अपने निकले हुए पेट को कम कर सकते हैं।
जंक फूड खाना छोड़ना होगा और इसके बदले फल, सब्जियों और दाल खाने पर ज्यादा जोर देना होगा। लो-फेट डेयरी प्रॉडक्टस खाना फायदेमंद रहेगा। पेट कम करने के लिए कार्बोहाईड्रेट खाना बिल्कुल छोड़ दें।
रोजाना 10 से 12 ग्लास पानी जरूर पिएं यह पाचन में भी मदद करेगा।
नाश्ते में 50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट लें। लो कार्बोहाइड्रेट को डाइट का हिस्सा बनाए। बेहतर होगा कि 50 ग्राम दलिया खाएं। फ्रूट और सब्जियां खाएं लेकिन 10 से 12 गिलास पानी पीना न भूलें। पेट कम करने के लिए उकड़ूं बैठ कर सांस लें और छोड़ें।
ज्यादा से ज्यादा उबली सब्जियां खाएं। इससे ब्लड शुगर स्थिर रहेगा। फल और सब्जियां भी खाएं पर फलों में केला और सेब खाने से बचें। रोजाना एक्सरसाइज करें और साथ ही बताई डाइट को भी फॉलो करें।