फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: चाहते हैं लंबी आयु तो जीवनशैली में अभी से कर लें ये चार बदलाव, कई बीमारियों से भी रहेंगे सुरक्षित

Thu, 04 Aug 2022 11:58 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Aug 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
lifestyle changes for long life, tips to live healthy and long life in hindi
लंबी आयु पाने के तरीके - फोटो : istock

हाल के वर्षों में हुए अध्ययनों में पाया गया है कि पिछले दो दशकों में इंसानों की जीवनप्रत्याशा पहले की तुलना में कम होती जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य समस्याओं और पर्यावरणीय कारकों को मुख्य कारण के तौर पर देखा जा रहा है। कई तरह की तेजी से बढ़ी बीमारियों ने लोगों की उम्र को कम कर दिया है। डॉक्टर्स कहते हैं, अगर आप भी लंबी आयु चाहते हैं तो इसके लिए अभी से जीवनशैली में कुछ विशेष परिवर्तन करने की आवश्यकता है। कुछ सामान्य सी आदतों में किया गया बदलाव न सिर्फ आपको सेहतमंद बनाए रखने में मदद करेगा साथ ही यह आपको लंबी आयु प्राप्त करने में भी सहायक होगा। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, औसत से कम होती जा रही आयु का एक प्रमुख कारण उचित पोषण की कमी और शारीरिक निष्क्रियता को भी माना जा सकता है। वैश्विक स्तर पर प्राप्त हो रहे रिपोर्ट्स इस बात की पुष्टि करते हैं। ऐसे में कम उम्र से ही सभी लोगों को इस दिशा में काम करते रहने की आवश्यकता है।

आइए जानते हैं कि जीवनशैली में किन बदलावों को अपनाकर आप लंबी आयु प्राप्त कर सकते हैं?

lifestyle changes for long life, tips to live healthy and long life in hindi
आहार का विशेष ध्यान रखना आवश्यक - फोटो : istock

कैलोरी की मात्रा का रखें ध्यान

स्वस्थ शरीर के लिए सभी पोषक तत्वों का सही मात्रा में सेवन करना बहुत आवश्यक माना जाता है। अधिक मात्रा में कैलोरी वाली चीजों का सेवन करना आपके लिए कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकता है। पशुओं पर किए गए अध्ययन से पता चलता है कि कैलोरी सेवन में 10-50% की कमी से जीवनकाल बढ़ सकती है। इसके अलावा, कैलोरी को प्रतिबंधित करने से  शरीर के अतिरिक्त वजन और पेट की चर्बी को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

lifestyle changes for long life, tips to live healthy and long life in hindi
नट्स के सेवन के लाभ - फोटो : istock

आहार में नट्स को जरूर करें शामिल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दैनिक आहार में नट्स को जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं। सूखे मेवे पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं। नट्स, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और लाभकारी प्लांट बेस्ड कंपाउंड्स से भरपूर होते हैं। इससे आसानी से शरीर के लिए आवश्यक कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलेट, नियासिन, विटामिन बी 6 और ई जैसे विटामिन्स और खनिज प्राप्त किए जा सकते हैं। ये पोषक तत्व आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखने में सहायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lifestyle changes for long life, tips to live healthy and long life in hindi
नियमित योगासनों के लाभ - फोटो : istock

नियमित व्यायाम सबसे आवश्यक

अध्ययनों से पता चलता है कि लंबी आयु के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना सबसे आवश्यक शर्त है। प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट का व्यायाम आपको फिट और कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के खतरे से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि दैनिक शारीरिक गतिविधि समय से पहले मृत्यु के जोखिम को  कम कर सकता है।

विज्ञापन
lifestyle changes for long life, tips to live healthy and long life in hindi
धूम्रपान करने के नुकसान - फोटो : Pixabay

धूम्रपान और शराब को कहें न

धूम्रपान और शराब कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारक माने जाते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग नियमित धूम्रपान करते हैं, उनकी जीवन अवधि 10 साल तक कम हो सकती है। इसी तरह से शराब का सेवन भी कई प्रकार की जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है, जो आपकी आयु को कम कर देती है।  एक अध्ययन से पता चलता है कि 35 वर्ष की आयु तक भी धूम्रपान को छोड़कर अपने जीवन को 8.5 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed