फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात को पैरों में होने वाला दर्द बन सकता है इन गंभीर बीमारियों की वजह, छोड़ दें ये आदतें

Thu, 18 Jul 2019 07:36 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 18 Jul 2019 07:36 AM IST
विज्ञापन
leg pain at night causes harmful diseases avoid these habits
ऑफिस से लौटकर थकान होना एक आम बात है। कंप्यूटर के सामने कुर्सी पर एक ही पोजिशन में बैठे रहने से पीठ, कमर और कंधे के दर्द और गर्दन की अकड़न से किसका पीछा छूटा है। रात को सोते समय ये सारी चीजें ज्यादा परेशान करती हैं, लेकिन रात को सोते समय पैर दर्द की भी काफी शिकायत होती है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। कई बार यह किसी गंभीर बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं।
leg pain at night causes harmful diseases avoid these habits
कई बार पैरों में दर्द पेरिफेरल न्यूरोपैथी की वजह से भी हो सकता है। यह नसों से संबंधित विकार होता है जिसके कारण हाथ पैरों में दर्द होता है। कई बार घंटों खड़े रहना भी पैर दर्द की वजह होती है। हालांकि पेरिफेरल न्यूरोपैथी में पैरों और पैरों की उंगलियों में दर्द या सुन्नपन बना रहता है। इसके लक्षण रात को सोते समय और अक्सर सुबह भी दिखाई देते हैं। 
leg pain at night causes harmful diseases avoid these habits
कई बार शुगर की बीमारी, विटामिंस की कमी, विशेष रूप से विटामिन डी की कमी, थॉयराइड, किडनी संबंधित बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं। यदि पैर लगातार दर्द कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए। मोर्टोंस न्यूरोमा की वजह से भी कई लोगों के पैर दर्द करते हैं। इस बीमारी में पैरों की उंगलियों तक पहुंचने वाली नसों के ऊतक मोटे हो जाते हैं। इसे इंटरडिजिटल न्यूरोमा भी कहा जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
leg pain at night causes harmful diseases avoid these habits
यह पैर की तीसरी और चौथी उंगली की हड्डियों पर दबाव पड़ने की वजह से होता है। इससे नस में सूजन, ऐंठन, सुन्नता, जलन या झुनझुनी होती है। रात के समय दर्द और ऐंठन बढ़ता और अक्सर पैर दर्द की शिकायत सामने आती है। कई बार ज्यादा टाइट जूते पहनने से भी ये समस्या बढ़ सकती है। कई बार नसों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने से भी पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। ये दबाव ऊंची हील की सैंडिल और टाइट जूते पहनने से हो सकता है।
विज्ञापन
leg pain at night causes harmful diseases avoid these habits
कई बार रेस्टलेस लेग सिंड्रोम भी पैरों में दर्द की वजह होता है। इस सिंड्रोम में कई लोग रात को बिस्तर पर लेटते ही पैर हिलाने लगते हैं इससे झुंझुनी, दर्द और पैरों में झटके भी लगते हैं। अगर आप इस तरह की किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए। कई बार पैरों में लगातार दर्द बने रहना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। 

नोटः यह लेख जागरूकता बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि आपको संबंधित बीमारी के लक्षण हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed