फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Symptoms: संक्रमण के इस नए लक्षण ने बढ़ाई चिंता, ठीक होने के बाद भी बनी रह सकती है यह दिक्कत

Thu, 27 Jan 2022 02:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Jan 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
latest symptoms of omicron variant, exhaustion and lower back pain seen in covid patients
पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या - फोटो : iStock

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट अब तक दुनिया के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में बताया कि करीब 171 देशों में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं, देखते ही देखते यह वैरिएंट सबसे खतरनाक माने जाने वाले डेल्टा को भी रिप्लेस करता जा रहा है। भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां पिछले कुछ दिनों से रोजाना संक्रमण के मामले तीन लाख के करीब के रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक भले ही ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षणों को हल्का माना जा रहा है फिर भी इसको लेकर लोगों को कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। ओमिक्रॉन के कारण भी लोगों को कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के इस वैरिएंट से संक्रमितों में कुछ ऐसे लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं, जोकि पहले के वैरिएंट्स में नहीं देखे जा रहे थे। जो कोविड स्टडी ऐप के मुताबिक ओमिक्रॉन से संक्रमण के कारण लोगों ने पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की है। गंभीर बात यह है कि संक्रमण से ठीक हो जाने के बाद भी कुछ लोगों में पीठ के निचले हिस्से में दर्द बना रह रहा है, इसको लेकर बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

latest symptoms of omicron variant, exhaustion and lower back pain seen in covid patients
ओमिक्रॉन संक्रमितों के पीठ के निचले हिस्से में दर्द - फोटो : iStock

ओमिक्रॉन संक्रमितों में पीठ के निचले हिस्से में दर्द की दिक्कत
हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि ओमिक्रॉन संक्रमण से रिकवर हो चुके लोगों में भी लंबे समय तक पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या देखने को मिल रही है। वाशिंगटन पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि इस नए वैरिएंट से संक्रमित ज्यादातर लोगों में मांसपेशियों में दर्द की समस्या देखने को मिल रही है, वहीं कुछ लोग पीठ और कमर में दर्द की भी शिकायत कर रहे हैं, जोकि लंबे समय तक भी बनी रह सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक इस वैरिएंट से संक्रमण को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। 

latest symptoms of omicron variant, exhaustion and lower back pain seen in covid patients
कोरोना संक्रमितों में देखे जा रहे हैं कई तरह के लक्षण - फोटो : Pixabay

ओमिक्रॉन संक्रमितों में देखे जा रहे हैं अलग तरह के लक्षण
दक्षिण अफ़्रीकी मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष और दक्षिण अफ्रीका में ओमाइक्रोन वैरिएंट के बारे में पता लगाने वाली डॉ एंजेलिक कोएट्ज़ी कहती हैं, डेल्टा की तरह इस बार लोगों में गंध या स्वाद की कमी जैसे संकेत नहीं हैं, हालांकि कुछ लक्षण इस बार बिल्कुल अलग देखे जा रहे हैं। इस बार संक्रमितों में बहुत तेज बुखार की भी दिक्कत नहीं देखी जा रही है। हालांकि रात के समय पसीना आने, गले में दर्द और पीठ और कमर में दर्द जैसी शिकायत ज्यादा देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
latest symptoms of omicron variant, exhaustion and lower back pain seen in covid patients
हल्के में न लें कोरोना संक्रमण के लक्षण - फोटो : iStock

ओमिक्रॉन को हल्के में न लें
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद से ही विशेषज्ञ मानते आ रहे हैं कि इससे संक्रमण के लक्षण हल्के और सर्दी या फ्लू जैसे हो सकते हैं, हालांकि स्वास्थ्य एजेंसियों और शीर्ष डॉक्टरों ने इस बारे में लोगों को सावधान किया है। डब्ल्यूएचओ ने इस धारणा को गलत बताते हुए कहा है कि ओमिक्रॉन को सिर्फ सामान्य सर्दी मानने की भूल न करें, इसके कारण भी लोगों की जान जा रही है। 

विज्ञापन
latest symptoms of omicron variant, exhaustion and lower back pain seen in covid patients
कोरोना को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : iStock

ठीक होने के बाद भी न बरतें लापरवाही
स्वास्थ्य विशेष कहते हैं, कोरोना के हर वैरिएंट से होने वाले संक्रमण के खिलाफ लोगों को सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। लक्षण होने पर जांच, उनकी निगरानी और आइसोलेशन महत्वपूर्ण है। संक्रमण से ठीक होने के बाद भले ही आपका रिपोर्ट निगेटिव आ जाएं फिर भी सेहत को लेकर लापरवाही बरतने की गलती न करें। पोस्ट कोविड या लॉन्ग कोविड के मामले ओमिक्रॉन से ठीक हो रहे लोगों में भी देखे जा रहे हैं। पोस्ट कोविड की जटिलताओं को लेकर भी सभी को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed