फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Sweet: 15 तरह के मसालों से बनाई मिठाई, दावा- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है 'इम्यूनिटी संदेश'

Fri, 12 Jun 2020 02:56 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 12 Jun 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Kolkata Coronavirus Updates today: Immunity booster Corona sweet made by owner for boost your immune system amid Covid 19 crisis
Immunity Sweet - फोटो : Instagram@balaram_mullick

कोरोना बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों को इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता दुरुस्त बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। इस दौरान इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फल, सब्जी और अन्य फूड सप्लीमेंट की बिक्री भी खूब बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और आयुष मंत्रालय की ओर से इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा, च्यवनप्राश, आयुवेर्दिक गुणों से भरपूर चीजों और मसालों का सेवन करने की सलाह दी गई है। इस बीच कोलकाता में एक दुकान में 'इम्यूनिटी संदेश' नाम की मिठाई तैयार की गई है, जिसके बारे में दुकानदार का दावा है कि यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाती है। इस मिठाई की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। 

Kolkata Coronavirus Updates today: Immunity booster Corona sweet made by owner for boost your immune system amid Covid 19 crisis
Immunity Sandesh - फोटो : Social Media

खास है इम्यूनिटी संदेश
जी हां! बिल्कुल सही पढ़ा आपने। कोरोना महामारी के बीच कोलकाता की मिठाई दुकान ने यह खास तरह का 'इम्यूनिटी संदेश' तैयार किया है। सोशल मीडिया में इस मिठाई की खूब चर्चा हो रही है और स्थानीय अखबारों में भी इस मिठाई ने सुर्खियां बटोरी है। दुकान के मालिक सुदीप्त मलिक का दावा है कि यह मिठाई शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करती है। 

Kolkata Coronavirus Updates today: Immunity booster Corona sweet made by owner for boost your immune system amid Covid 19 crisis
आयुर्वेद के मसालों का प्रयोग - फोटो : पेक्सेल्स

15 तरह के मसालों का प्रयोग

  • स्थानीय खबरों के मुताबिक, कोलकाता में बलराम मलिक और राधारमण मलिक की मिठाई की दुकान बहुत पुरानी है और प्रसिद्ध भी है। सुदीप्त मलिक के मुताबिक, इस मिठाई में 15 तरह के मसालों का प्रयोग किया गया है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kolkata Coronavirus Updates today: Immunity booster Corona sweet made by owner for boost your immune system amid Covid 19 crisis
Corona Sweet, Immunity Sandesh - फोटो : Instagram@balaram_mullick

विशेषज्ञों की राय

  • ऐसी मिठाई तैयार करने को लेकर इस दुकान के मालिक सुदीप्त मलिक का कहना है कि कोरोना से लड़ने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। इसलिए मिठाई बनाने से पहले विशेषज्ञों से राय ली गई और फिर उनके मुताबिक ही इसमें 15 तरह के मसालों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
Kolkata Coronavirus Updates today: Immunity booster Corona sweet made by owner for boost your immune system amid Covid 19 crisis
शहद - फोटो : सोशल मीडिया
शक्कर की जगह शहद
  • स्थानीय खबरों के मुताबिक, सुदीप्त मलिक ने बताया कि मिठाई में शक्कर का प्रयोग नहीं किया गया है, बल्कि शक्कर की जगह शहद डाला गया है। इसके अलावा इसमें हल्दी, इलायची, केसर, जीरा, मुलेठी, तेजपत्ता जैसे 15 तरह के पारंपरिक भारतीय मसालों का प्रयोग किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed