हम में से ज्यादातर लोगों को मुंह में छालों की समस्या कभी न कभी जरूर हुई होगी। लेकिन अगर आपको बार-बार इस तरह की दिक्कत हो रही है तो सावधान हो जाइए, ऐसी समस्या कई तरह के गंभीर रोगों का संकेत भी हो सकती है। सामान्यतौर पर जीभ, होंठ, गाल या गले में छाले निकल आते हैं, जिसके कारण आपको दर्द और कुछ भी खाने में काफी दिक्कत हो सकती है। लेकिन अगर छालों के साथ-साथ बुखार भी आता है और ये छाले लंबे समय तक बने रहते हैं तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। ऐसी समस्या अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोन रोग जैसी गंभीर स्थितियों का संकेत भी हो सकती है। आइए मुंह में छाले होने के कारण और बचाव के तरीकों के बारे में जानते हैं।
बार-बार मुंह में छाले होना अल्सरेटिव कोलाइटिस का हो सकता है संकेत? जानिए इसके कारण और बचाव के तरीके
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sat, 03 Apr 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन