फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानी को ठंडा ही नहीं शरीर की कई दिक्कतें भी ठीक करती है बर्फ, जानें कई जबरदस्त फायदे

Fri, 23 Mar 2018 09:21 AM IST
प्रस्तुति: अंशुमाला
प्रस्तुति: अंशुमाला Updated Fri, 23 Mar 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Know the magical unknown health benefits of ice
आपने अब तक गर्मी के दिनों में बर्फ का इस्तेमाल पानी, कोल्ड ड्रिंक, जूस आदि को ठंडा करने के लिए ही किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी बर्फ चबाया है? क्या कभी बर्फ से दर्द की सिकाई की है? दरअसल, बर्फ कई तरह की शारीरिक समस्याओं को दूर करता है।


बर्फ का एक टुकड़ा बहुत काम का होता है। यह सच है कि बर्फ का टुकड़ा पानी का जमा हुआ रूप है, जिसका कोई भी पोषण संबंधी फायदा नहीं होता, लेकिन बर्फ के टुकड़े को खाना या चबाना, उसी तरह से लाभदायक होता है, जिस तरह से पानी पीने से शरीर को लाभ मिलता है। 
Know the magical unknown health benefits of ice
हाइड्रेशन और कूलिंग एफेक्ट
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी की जरूरत होती है, खासकर गर्मी के दिनों में। पानी शरीर की कई प्रक्रियाओं में मदद करता है, जैसे शरीर में न्यूट्रिएंट्स को पहुंचाता है, डाइजेस्टिव सिस्टम में सहायक होता है, शरीर से बेकार पदार्थों और टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है।

यदि आप बर्फ का टुकड़ा खाते हैं, तो भी शरीर को ये ही लाभ होंगे। बर्फ आपके शरीर के तापमान को भी काम करता है। भीषण गर्मी में एक बर्फ का टुकड़ा चबाने से ठंडक का अहसास होता है। वर्कआउट के दौरान इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट व कूल रहता है।  
Know the magical unknown health benefits of ice
पेट को दे आराम
जिन लोगों को उल्टी या उबकाई महसूस हो, उन्हें भी बर्फ का एक टुकड़ा चबाकर देखना चाहिए। अमेरिका स्थित नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन मेडलाइनप्लस के अनुसार, कैंसर से ग्रस्त मरीजों को फ्लेवर्ड आइस क्यूब्स का सेवन करना चाहिए। इससे इलाज के दौरान मिचली और उल्टी जैसा महसूस नहीं होता है। फ्रोजन आइस क्यूब्स लो शुगर सेब या अंगूर के रस से बने होते हैं। ये शरीर को हेल्दी न्यूट्रिएंट्स देने के साथ ही पेट को आराम भी पहुंचाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know the magical unknown health benefits of ice
त्वचा का साथी
चेहरे पर चमक लानी है, तो बर्फ लगाकर देखिए। इससे डार्क सर्कल, मुहासे, दाग-धब्बे आदि भी दूर होते हैं। चेहरा हमेशा तरोताजा बना रहता है। हालांकि, बर्फ को डायरेक्ट त्वचा पर न लगाएं। एक मुलायम कपड़े में बर्फ को लपेट लें। इसे पूरे चेहरे पर घुमाते हुए गर्दन तक ले जाएं। डायरेक्ट बर्फ लगाने से त्वचा लाल हो सकती है। 
विज्ञापन
Know the magical unknown health benefits of ice
खुश रहने के लिए भी 
जब आप आइसक्रीम खाते हैं, तो इससे मस्तिष्क की ऑर्बिटोफ्रंटल कॉर्टेक्स उत्तेजित होता है। इससे मस्तिष्क खुशी महसूस करता है। लंदन में स्थिति इंस्टीट्यूट ऑफ साइकाइट्री न्यूरोसाइंटिस्ट द्वारा इस बात को साबित किया गया है। ऐसे में यदि आइसक्रीम आपको खुश करती है, तो आप बर्फ से भरा पानी का गिलास या एक टुकड़ा भी खा सकते हैं। कांटा चुभने पर बर्फ लागकर, उस हिस्से को सुन्न कर लें। बिना दर्द के कांटा आसानी से निकल जाएगा। जले हुए स्थान पर बर्फ लगाने से जलन शांत होती है।     
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed