फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नींबू के छिलके हैं कई मामलों में फायदेमंद, जानने के बाद कभी फेकेंगे नहीं

Fri, 19 Mar 2021 05:58 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 19 Mar 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
know the benefits of lemon peel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू उन खाद्य पदार्थों में से एक है जो न सिर्फ खाने के स्वाद बढ़ाता है, साथ ही इसके सेवन से सेहत को भी काफी फायदा मिलता है। अब तक आप सिर्फ नींबू के रस को उपयोग में लाते रहे होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि नींबू के छिलके भी उतने ही फायदेमंद होते हैं। नींबू के छिलकों में विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाया जाए जाते हैं। इतना ही नहीं इसके छिलके विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि से भी परिपूर्ण होते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि जिन छिलकों को अबतक फेंक दिया करते थे, असल में वो तो बहुत ही फायदे वाले थे। सही सोच रहे हैं आप, इस लेख में हम आपको नींबू के छिलकों से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं-

know the benefits of lemon peel
lemon on skin

त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद
नींबू के छिलके मृत त्वचा को हटाने के साथ त्वचा की रंगत में सुधार करने में सहायक होते हैं। त्वचा पर इन छिलकों को रगड़ें और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा के बाहरी परत पर जमी गंदगी दूर हो जाती है साथ ही खुजली और मुंहासे जैसी समस्याएं भी इस तरीके से दूर हो सकती हैं।

know the benefits of lemon peel
nails - फोटो : pixa

नाखूनों की सफाई
कई बार हमें लगता है जैसे हमारे नाखूनों का रंग कुछ बदल गया है। अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। नाखून पर नींबू के छिलके को रगड़ने से आपको लाभ मिल सकता है। नींबू की अम्लीय प्रकृति नाखूनों के बदले हुए रंग को दोबारा से सही करने में आपकी मदद कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know the benefits of lemon peel
lemon tea

चाय को बनाए स्वादिष्ट
नींबू के छिलकों का उपयोग लेमन टी बनाने के लिए भी किया जा सकता है। चूंकि नींबू को विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट का बेहतर स्रोत माना जाता है, ऐसे में छिलकों से बनी चाय न सिर्फ आपको बढ़िया स्वाद देगी, साथ ही यह आपके सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होगा।

विज्ञापन
know the benefits of lemon peel
नींबू - फोटो : amar ujala

इन फायदों के अलावा नींबू के छिलकों को घर की सफाई, जिद्दी दाग को हटाने, चींटियों को दूर करने और घरेलू मसालों के रूप में उपयोग में ला सकते हैं। अब जिन छिलकों से आपको इतना लाभ मिल सकता है उन्हें अगली बार कूड़े में फेंकने से पहले आप कई बार जरूर सोचेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed