ऐसे पता करें शरीर में हो रही है पोषक तत्वों की कमी, शुरू करें इन चीजों का सेवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विटमिन डी का सबसे बड़ा स्त्रोत सूर्य की रोशनी है इसलिए धूप लेना जरूरी है। इसकी कमी से मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फ्रैक्चर का खतरा रहता है। कई शोध में पाया गया है कि अस्थमा जैसी बीमारी के लिए शरीर की प्रतिरोधकता भी कमजोर हो जाती है। विटमिन डी के लिए अंडे का पीला भाग, सूखा मशरूम खाना चाहिए।
लगातार घर और ऑफिस के काम से तनाव, निराशा, सांस लेने में परेशानी और कमजोरी जैसी चीजें आपको घेरने लगती हैं। हालांकि, इन्हे आप सामान्य समस्या समझकर अनदेखा नहीं कर सकते। ये लक्षण दर्शाते है कि आपके शरीर में आयरन की कमी है। खासकर महिलाओं में आयरन की कमी गंभीर समस्या हो सकती है। शरीर को हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की जरूरत होती है। हरी पत्तीदार सब्जियां, अखरोट, खुबानी, बादाम और लाल मांस खाएं।
विटमिन बी 12 से खून बनता है, दिमाग और नर्वस सिस्टम को ठीक से काम करने में मदद मिलती है। ये पोषक तत्व हमारा शरीर खुद से नहीं बना सकता इसलिए खाने या सप्लिमेंट के रूप में इसको लेना जरूरी है। विटमिन बी 12 के ज्यादातर स्त्रोत मांस से मिलता है इसलिए शाकाहारी लोगों में इसकी कमी होना आम है। एक स्टडी के मुताबिक 80 से 90 फीसदी शाकाहारी लोगों में विटमिन बी 12 की कमी होती है। इससे एनीमिया, ब्लड डिसऑर्डर जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। विटमिन बी12 के लिए आप मीट, अंडे, दूध के उत्पाद खाएं।
मैग्नीशियम हड्डी और दांत दोनों के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से टाइप 2 डायबीटीज, मेटाबोलिक सिंड्रोम, दिल की बीमारी, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं। मैग्नीशियम की कमी न हो इसके लिए डाइ फ्रूट, डार्क चॉकलेट, हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।