फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हवाओं में घुलता जहरीला धुआं बन रहा है असमय मौत की वजह -शोध

Fri, 23 Aug 2019 11:39 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 23 Aug 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
study says increase risk of premature death due to air pollution
- फोटो : pixa

दुनिया में बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हवा जहरीली होती जा रही है। इसके लिए काफी हद तक गाड़ियों से निकलने वाला धुआं और औद्योगिक कारखाने जिम्मेदार है। इसके अलावा पेड़-पौधों का लगातार कटना भी बहुत बड़ी वजह है। दुनिया में बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से सांस की बीमारी का खतरा रहता था लेकिन क्या यहीं जहरीली हवा समय से पहले मौत का कारण भी बन रही है। जानिए इस बारे में क्या कहता है शोध।

 

study says increase risk of premature death due to air pollution
एक शोध जिसमें 24 देश और 652 शहरों को शामिल किया गया था और इस शोध को लगातार तीस सालों तक किया गया। इसमें इन शहरों के वायु प्रदूषण और मृत्यु के आंकड़ों पर अध्ययन करके यह पता किया गया कि बहुत सारी मौत की वजह जहरीली हवा थी।

 

study says increase risk of premature death due to air pollution
शोधकतार्ओं ने पाया कि कुल मौतों का कारण सांस लेने वाले अच्छे कणों (पीएम10) और फाइन कणों (पीएम2.5) के संपर्क से जुड़ा हुआ होता है। जो कि हवा में उत्सर्जित धुएं या वायुमंडलीय रासायनिक परिवर्तन के माध्यम से बनती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
study says increase risk of premature death due to air pollution

ऑस्ट्रेलिया में मोनाश विश्वविद्यालय में प्रोफेसर युमिंग गुओ ने कहा, 'पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) और मृत्युदर के बीच संबंध के लिए कोई सीमा नहीं है, जिससे वायु प्रदूषण के निम्न स्तर से मौत का खतरा बढ़ सकता है।' गुओ ने कहा, 'जितने छोटे कण होते हैं, उतनी ही आसानी से वे फेफड़ों में गहराई तक प्रवेश कर सकते हैं और अधिक टॉक्सिक कॉम्पोनेंट ग्रहण करने के चलते मौत की संभावना बढ़ जाती है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed