फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचे हुए तेल का बार-बार इस्तेमाल हो सकता है जानलेवा, हर गृहिणी को जरूर पढ़नी चाहिए ये खबर

Fri, 15 Feb 2019 05:59 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 15 Feb 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Know how Reusing of cooking oil can be dangerous to your health
महिलाएं अक्सर सब्जी बनाने, पकौड़े तलने, पराठे बनाने के लिए अलग-अलग तेल का इस्तेमाल करती हैं। इतना ही नहीं कई बार तेल बच जाने पर उसका इस्तेमाल भी दोबारा कर लिया जाता है। पर क्या आप जानते हैं आपका ऐसा करना आपकी सेहत के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर कैसे। 
Know how Reusing of cooking oil can be dangerous to your health
cooking oil

खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भोजन का स्वाद बढ़ाने का काम करता है।लेकिन कई बार इसका बार-बार इस्तेमाल आपकी हेल्थ पर बुरा असर भी डाल सकता है।आपको जानकर हैरानी होगी की ऐसा करने से आप कई गंभीर रोगों की चपेट में आ सकते हैं।बता दें, इस्तेमाल किए हुए तेल को दोबारा इस्तेमाल करने पर शरीर में सूजन और जलन महसूस होने के अलावा कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।इसके अलावा आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के साथ धमनियां भी ब्लॉक हो सकती हैं।

Know how Reusing of cooking oil can be dangerous to your health
deep fry - फोटो : file photo
बचे हुए तेल की मात्रा अगर अधिक है और आप उसे फेंकना नहीं चाहते तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। तेल का दोबारा इस्तेमाल इस बात पर भी निर्भर करता है कि किस प्रकार का ऑयल इस्तेमाल कर रही हैं, वो सरसों का तेल है या रिफाइंड ऑयल। सरसों का तेल का इस्तेमाल दोबारा कर सकती है लेकिन रिफाइंड ऑयल के दोबारा इस्तेमाल से हमेशा बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how Reusing of cooking oil can be dangerous to your health
deep fry
सभी तेल एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। कुछ तेल ऐसे होते हैं जिन्हें गरम करने पर बिल्कुल भी धुआं नहीं निकलता, जैसे सनफ्लॉवर तेल, सोयाबीन का तेल, मूंगफली का तेल आदि। ऐसे तेल जिनका स्मोकिंग पाइंट ज्यादा न हो उन्हें फ्राई करने के लिए दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Know how Reusing of cooking oil can be dangerous to your health
deep fry
कुकिंग के बाद बचे तेल को ठंडा होने दें और इसे एयरटाइट डब्बे में छानकर रखें। इससे उस तेल के फूड पार्टिकल्स निकल जाएंगे। दोबारा इस्तेमाल करते समय अगर अगर तेल पहले की तुलना में ज्यादा धुआं छोड़े तो उस तेल का यूज़ ना करें। आप तेल को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले ये देख लें कि इसका रंग अगर काला पड़ गया है तो समझ लें की यह तेल खराब हो गया है, इसका इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed