फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! मच्छर मारने वाली दवाओं का इस्तेमाल दे सकता है आपको ये बड़ी बीमारी

Wed, 03 Oct 2018 10:24 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Know how mosquito medicines cause memory lose

अगर आप भी अक्सर चीजें रखकर भूल जाते हैं तो सतर्क हो जाइए कहीं इसकी वजह मच्छरों को भगाने वाली कीटनाशक दवाईयां तो नहीं। मौसम बदलते ही मच्छरों से होने वाली बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया अपने पैर पसारने लगती हैं।मच्छर न सिर्फ शरीर से आपका खून चूसते हैं बल्कि कई जानलेवा बीमारियों के वायरस भी आपके शरीर में छोड़ जाते हैं। ऐेसे में अगर आप अपनी सेहत के इन दुश्मनों को भगाने के लिए कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो सतर्क हो जाइए। ऐसा करना आपकी दिमागी सेहत पर असर डालकर आपको इस बड़ी बीमारी का शिकार बना सकता है।जानिए कैसे।     

Know how mosquito medicines cause memory lose
अमेरीकी शोधकर्ताओं के अनुसार कीटनाशक दवा डीडीटी (डायक्लोरो-डायफिनायल-ट्रायक्लोरोएथेन) के अधिक सम्पर्क में आने से अल्जाइमर होने का खतरा बढ़ जाता है।अल्जाइमर से पीड़ित व्यक्ति में भ्रमित रहने, बिना वजह आवेश में आने, मूड में तेजी से बदलाव आने और दीर्घकाल में याददाश्त चले जाने जैसे लक्षण देखे जाते हैं।जामा न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में दिखाया गया है कि अल्जाइमर्स के मरीजों के शरीर में डीडीटी का स्तर किसी स्वस्थ इंसान की तुलना में चार गुना अधिक पाया गया।कुछ देशों में डीडीटी का इस्तेमाल मलेरिया के लिए जिम्मेदार मच्छर को मारने के लिए अभी भी किया जाता है।

दूसरा विश्वयुद्ध खत्म होने के बाद मलेरिया नियंत्रण के लिए डीडीटी का बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया गया था। 'अल्जाइमर रिसर्च यूके' का कहना है कि अल्जाइमर और डीडीटी के संबंध की अभी और पड़ताल करने की जरूरत है।
 
Know how mosquito medicines cause memory lose
डीडीटी पर प्रतिबंध
दूसरा विश्वयुद्ध खत्म होने के बाद कुछ खास तरह की फसलों को कीड़ों से बचाने के लिए भी डीडीटी का बड़े स्तर पर उपयोग किया गया। हालांकि इंसानी स्वास्थ्य और पर्यावरण, खासतौर पर शिकारी परिंदों पर इसके दुष्प्रभाव के बारे में सवाल उठाए जाते रहे हैं।अमेरीका में डीडीटी के इस्तेमाल पर वर्ष 1972 में प्रतिबंध लगा दिया गया है। कई अन्य देशों में भी ऐसा ही किया गया। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन मलेरिया की रोकथाम के लिए डीडीटी के इस्तेमाल पर अभी भी जोर देता है। डीडीटी इंसानों के शरीर में भी पाया जाता है जहां यह डीडीई (डायक्लोरो-डायफिनायल-डायक्लोरो-एथिलीन) में तब्दील हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how mosquito medicines cause memory lose

रटगर्स और एमोरी यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं के एक दल ने अल्जाइमर से पीड़ित 86 मरीजों के रक्त में डीडीई के स्तर की जांच की। उन्होंने पाया कि अल्जाइमर के मरीजों में डीडीई का स्तर तीन गुना अधिक मिला। लेकिन फिर भी यह मामला अभी एकदम स्पष्ट नहीं है क्योंकि कुछ ऐसे लोगों में भी डीडीई की मात्रा अधिक पाई गई है जो एकदम स्वस्थ हैं।


 
विज्ञापन
Know how mosquito medicines cause memory lose
'अल्जाइमर रिसर्च यूके' के शोध प्रमुख डॉक्टर साइमन रिडले कहते हैं, ''डीडीटी की वजह से अल्जाइमर का खतरा बढ़ता है, इसकी पुष्टि के लिए अभी और अधिक शोध किए जाने की जरूरत है।''

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed