Medically Reviewed by Mrs. Rewa Maheshwari
रेवा माहेश्वरी
अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर
डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन
अनुभव - 9 वर्ष
किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यदि शरीर में किसी प्रकार का कोई संक्रमण यदि हुआ है तो तय बात है कि इसका प्रभाव किडनी पर भी पड़ेगा। यदि कोई व्यक्ति संक्रमण, उच्च रक्तचाप आदि के पहले से ही किडनी की किसी बीमारी से परेशान है तो ऐसे में तो उसके लिए बहुत जरूरी हो जाता है कि वे अपने आहार का विशेष ध्यान रखें। हेल्दी चीज समझकर हर किसी चीज का सेवन न करें क्योंकि यह किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों के सेवन से किडनी पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव।
2 of 6
विटामिन-सी के लिए कोई अन्य विकल्प का चयन करना चाहिए
- फोटो : Social media
संतरे का रस
अधिकांश लोग अभी संतरे का रस पी रहे हैं क्योंकि इसमें विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है जिससे कि रोग-प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। एक कप संतरे के रस में लगभग 473 मिलीग्राम पोटैशियम होता है, जो कि सामान्य की तुलना में बहुत अधिक होता है इसलिए किडनी के मरीजों को विटामिन-सी के लिए कोई अन्य विकल्प का चयन करना चाहिए लेकिन संतरे का सेवन तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
3 of 6
टमाटर सॉस में लगभग 900 मिलीग्राम पोटैशियम होता है
- फोटो : Amar Ujala
टमाटर
टमाटर का सेवन भी आपके लिए ठीक नहीं है। टमाटर सॉस का सेवन तो भूलकर भी न करें क्योंकि एक कप टमाटर सॉस में लगभग 900 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। यदि इतना पोटैशियम आपके शरीर में चला गया तो पथरी होने की संभावनाएं बहुत अधिक हो जाती है इसलिए यदि किसी डिश में सॉस ले ही रहे हैं तो चिली सॉस लें पर टॉमेटो सॉस को प्लेट में न लें।
4 of 6
सोडियम लेना बिल्कुल अच्छा नहीं होता है
- फोटो : सोशल मीडिया
अचार
गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोगों को अचार खाने का शौक होता है। अधिकतर पुराने लोग तो अचार के बिना खाना ही नहीं खाते हैं लेकिन यदि आपकी किडनी कमजोर है तब आपको अचार के सेवन के प्रति खुद को नियंत्रण में रखना होगा। अचार में बहुत अधिक मात्रा में नमक डालकर रखा जाता है। किडनी के मरीजों के लिए ज्यादा मात्रा में सोडियम लेना बिल्कुल अच्छा नहीं होता है।
5 of 6
ब्राउन राइस में वाइट राइस की तुलना में दोगुना पोटैशियम और फोसफोरस पाया जाता है
- फोटो : Social Media
ब्राउन राइस
कई सारे घरों में आजकल सफेद चावल की बजाय ब्राउन राइस का सेवन किया जाता है। ब्राउन राइस अधिकतर वे लोग खाते हैं जिन्हें अपना वजन कम करना होता है लेकिन किडनी के मरीजों के लिए हेल्दी फूड ब्राउन राइस अच्छी चीज नहीं है। ब्राउन राइस में वाइट राइस की तुलना में दोगुना पोटैशियम और फोसफोरस पाया जाता है जो कि किडनी के मरीज के स्वास्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।