फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आप भी रखते हैं एल्युमिनियम फॉयल में खाना तो हो जाएं सावधान, अध्ययन में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Fri, 22 Jan 2021 12:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 22 Jan 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Keeping food in aluminum foil can be dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हम जब भी दफ्तर के लिए खाना लेकर जाते हैं, तो एल्युमिनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल करते हैं ताकि खाने को गर्म रखा जा सके। यहां तक कि आप बाजार से जब कोई खाने की चीज लाते हैं, तो वो भी आपको एल्युमिनियम फॉयल पेपर में ही लपेटकर देते हैं। ऐसा इसलिए ताकि वो गर्म रह सके, यानी कुल मिलाकर हम अपने खाने को गर्म और ताजा रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर हम इस पेपर का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके खतरनाक तत्व हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जी हां, लेकिन ऐसा हम नहीं बल्कि एक रिसर्च कह रही है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Keeping food in aluminum foil can be dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, विशेषज्ञ मानते हैं कि खाने को गर्म रखने के लिए कभी भी एल्युमिनियम फॉयल पेपर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से ये हमारे शरीर में जाकर हमें नुकसान पहुंचाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इनवायरमेंट हेल्थ साइंसेज में टोक्सिलोजिस्ट जीन हैरी की मानें तो, उनका कहना है कि, एल्युमिनियम में कई न्यूरोटॉक्सिट तत्व होते हैं। इसलिए एसिटिक चीजों को एल्युमिनियम फॉयल पेपर में रखने से बचना चाहिए। 

Keeping food in aluminum foil can be dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बहुत ज्यादा गर्म खाने को अगर एल्युमिनियम फॉयल पेपर में रखा जाए तो इससे एल्युमिनियम पिघल जाता है, और फिर इसके बाद ये हमारे खाने में मिल जाता है जिससे अलजाइमर का खतरा होता है। एल्युमिनियम का अगर ज्यादा इस्तेमाल किया जाए, तो ये हमारी हड्डियों को कमजोर बनाता है। यही नहीं इसके ओवर डोज यानी ज्यादा सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस और किडनी के फेल होने तक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा डिमेंशिया और अलजाइमर समेत कई गंभीर बीमारी होने का खतरा भी बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Keeping food in aluminum foil can be dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एल्युमिनियम फॉयल पेपर की जगह टाइट कटेंनर या फ्रिज का कर सकते हैं उपयोग

  • हम लोगों को एल्युमिनियम फॉयल पेपर की काफी आदत हो चुकी है। लेकिन अगर हम चाहें तो इसकी जगह पर टाइट कंटेनर का उपयोग कर सकते हैं, जिनमें हमारे खाने को हवा नहीं लगती। साथ ही इसमें से खाना भी नहीं गिरता और इनमें खाना सुरक्षित और ताजा भी रहता है। इसके अलावा आप खाने को फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं, क्योंकि वहां खाद्य पदार्थों को नुकसान नहीं पहुंचता है और वहां खाना ठंडा और सुरक्षित भी रहता है।
विज्ञापन
Keeping food in aluminum foil can be dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कांच का कंटेनर भी है सही

  • एल्युमिनियम फॉयल पेपर की जगह पर आप भोजन को रखने के लिए कांच के कंटेनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कोशिश करनी चाहिए कि खाने को इन्हीं में रखे, ये हमारे खाने को गर्म और ठंडा दोनों ही रखने में हमारी मदद करता है। इसमें आप कच्ची सब्जियां रोटी, आटे समेत कई अन्य चीजों को भी स्टोर कर सकते हैं। ये हमारे शरीर को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है, बल्कि हमारे खाने को सही और सुरक्षित रखने में हमारी मदद भी करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed