फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kate Middleton: शाही परिवार के तीसरे सदस्य में कैंसर का पता चला, कहीं आपमें भी तो नहीं है आनुवांशिक जोखिम?

Sat, 23 Mar 2024 01:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 23 Mar 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
Kate Middleton battling cancer know know genetic risk factors of cancer and prevention
केट मिडलटन - फोटो : Twitter

कैंसर वैश्विक स्तर पर होने वाली गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिसके कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन भी इस गंभीर रोग की शिकार पाई गई हैं। 22 मार्च को केंसिंग्टन पैलेस द्वारा जारी एक निजी वीडियो संदेश में बताया गया कि जांच के दौरान उनमें कैंसर का पता चला है, हालांकि केट को कौन सा कैंसर है इसको लेकर कुछ स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।



वीडियो संदेश में केट ने कहा, जनवरी में पेट की सर्जरी की गई थी, जिसके बाद जांच में कैंसर का पता चला। फिलहाल इसकी कीमोथेरेपी चल रही है। गौरतलब है कि इसी साल 17 जनवरी को केट की पेट की सर्जरी हुई थी।

केंसिंग्टन पैलेस के प्रवक्ता का कहना है, प्रिंसेस ऑफ वेल्स को किस प्रकार का कैंसर है, हम निजी चिकित्सा जानकारी साझा नहीं कर सकते हैं। प्रिंसेस की चिकित्सा गोपनीयता का अधिकार है। वहीं वीडियो संदेश में प्रिंसेस ने आश्वासन दिया है, मैं ठीक हूं और उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करके हर दिन मजबूत हो रही हूं जो मुझे ठीक होने में मदद करेंगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Prince and Princess of Wales (@princeandprincessofwales)

Kate Middleton battling cancer know know genetic risk factors of cancer and prevention
राजकुमारी केट मिडलटन - फोटो : Twitter

केट के कैंसर के इन घटनाचक्रों के बारे में जानिए 

  • 22 मार्च को केट मिडलटन ने खुलासा किया कि उन्हें कैंसर हो गया है और वह निवारक कीमोथेरेपी ले रही हैं।
  • वेल्स की राजकुमारी ने कहा कि जनवरी में उनके पेट की सर्जरी के बाद कैंसर का पता चला है।
  • केट ने बताया कि वह और प्रिंस विलियम, अपने तीन बच्चों को भी सेहत को लेकर जानकारी दे रहे हैं।
  • केट ने कहा, अपने स्वास्थ्य और रिकवरी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मैंने कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी ली है।
  • केट में कैंसर का पता चलने के बाद वह शाही परिवार की तीसरी सदस्य बन गई हैं जिनमें हाल ही में कैंसर का पता चला है।
  • इससे पहले किंग चार्ल्स और डचेस ऑफ यॉर्क सारा फर्ग्यूसन में भी कैंसर का निदान किया गया था। 
Kate Middleton battling cancer know know genetic risk factors of cancer and prevention
किंग चार्ल्स को कैंस - फोटो : twitter@Freedom16356531

किंग चार्ल्स और सारा को भी हो चुका है कैंसर

केट मिडलटन के कैंसर के खुलासे के पहले किंग चार्ल्स और सारा में भी कैंसर का पता चला था।
 
मां की राजगद्दी संभालने के दो साल से भी कम समय में ही 75 वर्षीय किंग चार्ल्स में कैंसर का पता चला। उनका लंदन में इलाज चल रहा है। बढ़े हुए प्रोस्टेट की समस्या के इलाज के दौरान इसी साल फरवरी में किंग चार्ल्स कैंसर के शिकार पाए गए थे।

इससे पहले जनवरी में, 64 वर्षीय डचेस ऑफ यॉर्क सारा फर्ग्यूसन के एक प्रतिनिधि ने बताया था किया कि सारा में त्वचा कैंसर का निदान किया गया है। बयान में कहा गया, स्तन कैंसर के प्रारंभिक रूप के निदान के बाद सारा घातक मेलेनोमा कैंसर का शिकार पाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kate Middleton battling cancer know know genetic risk factors of cancer and prevention
कैंसर के जोखिम कारकों के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay

कैंसर का पारिवारिक खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को कैंसर रहा है उनके अन्य सदस्यों में भी इसका जोखिम बढ़ जाता है। वंशानुगत कैंसर, मुख्यरूप से जीन में उत्परिवर्तन के कारण होते हैं। स्तन कैंसर, कोलन और प्रोस्टेट कैंसर के मामले आनुवांशिक देखे जाते रहे हैं। अग्न्याशय और ओवेरियन कैंसर का भी जोखिम आनुवांशिक हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों के परिवार में किसी को कैंसर रहा है उन्हें डॉक्टर से मिलकर अपने जोखिमों का पता लगाना और इसके रोकथाम के लिए प्रयास करना शुरू कर देना चाहिए।

विज्ञापन
Kate Middleton battling cancer know know genetic risk factors of cancer and prevention
कैंसर की रोकथाम के उपाय जरूरी - फोटो : pexels.com

परिवार में किसी को कैंसर है तो कैसे करें बचाव?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आपके पारिवार में पहले से किसी को कैंसर रहा है तो समय रहते डॉक्टरी सलाह जरूर ले लें। डॉक्टर आपको आनुवंशिक परीक्षण की सलाह दे सकते हैं, जिससे जोखिमों का पता चल सके और समय पर इसका इलाज प्राप्त किया जा सके। ऐसे कैंसर के जोखिम वाले लोगों को लाइफस्टाइल और आहार को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed