फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charles III: इस बीमारी से पीड़ित हैं ब्रिटेन के राजा, अगले हफ्ते होगी सर्जरी, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार?

Thu, 18 Jan 2024 04:41 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Jan 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
Britain's King Charles to be treated for enlarged prostate know its symptoms and prevention
किंग चार्ल्स III - फोटो : ANI

ब्रिटेन के राजा (चार्ल्स तृतीय), हाल ही में 'एन्लार्ज्ड प्रोस्टेट' नामक बीमारी के शिकार पाए गए हैं, जिसके उपचार और सर्जरी के लिए वह अगले सप्ताह अस्पताल जाएंगे। बकिंघम पैलेस द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक, पुरुषों में ये बहुत सामान्य सी समस्या है। हर साल हजारों पुरुषों में बढ़े हुए प्रोस्टेट की समस्या देखी जाती है। उपचार के माध्यम से इसके लक्षणों को ठीक किया जा सकता है।



चार्ल्स तृतीय 75 साल के हैं। डॉक्टरों की टीम ने बताया, महामहिम की हालत सामान्य है और वह सुधारात्मक प्रक्रिया के लिए अगले सप्ताह अस्पताल जाएंगे। डॉक्टर ने उन्हें थोड़े समय के लिए आराम करने और सभी कार्यक्रमों को रद्द करने की सलाह दी है।

प्रोस्टेट का बढ़ना पुरुषों में होने वाली आम समस्या है। 50-60 की उम्र वाले 37 फीसदी और 60-70 की उम्र के करीब 50 फीसदी पुरुषों में इस समस्या का जोखिम होता है। डॉक्टर कहते हैं, आप भी इसके शिकार हो सकते हैं, इसलिए लक्षणों के बारे में जानना और बचाव करना कम उम्र से ही शुरू कर दें।

Britain's King Charles to be treated for enlarged prostate know its symptoms and prevention
प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या - फोटो : istock

इस समस्या के बारे में जानिए

प्रोस्टेट, एक छोटी सी ग्रंथि है जो वीर्य बनाने में मदद करती है। यह मूत्राशय के ठीक नीचे स्थित होती है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है इसका आकार भी बड़ा हो सकता है। बढ़े हुए प्रोस्टेट की समस्या में आपको कुछ प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं जैसे मूत्र के प्रवाह में बाधा या किडनी की समस्याएं।

दवा, सर्जरी और अन्य प्रक्रियाओं की मदद से इस समस्या में आराम पाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आप लक्षणों को समय रहते पहचानें और डॉक्टर से सलाह लें।

Britain's King Charles to be treated for enlarged prostate know its symptoms and prevention
पेशाब की समस्या - फोटो : iStock

कैसे होते हैं इसके लक्षण?

जैसे-जैसे प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या होती है आपमें कई प्रकार की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं, जिनपर ध्यान देना जरूरी है।

  • बार-बार या तत्काल पेशाब करने की आवश्यकता होना।
  • रात में अधिक बार पेशाब आना।
  • पेशाब करने में परेशानी होना।
  • मूत्राशय को पूरी तरह खाली न कर पाना।

इसके अलावा कुछ लोगों में मूत्र पथ का संक्रमण, पेशाब से खून आने की समस्या भी हो सकती है। लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Britain's King Charles to be treated for enlarged prostate know its symptoms and prevention
प्रोस्टेट की समस्या - फोटो : istock

क्यों होती है ये समस्या

प्रोस्टेट ग्रंथि मूत्राशय के नीचे स्थित होती है। जब प्रोस्टेट बड़ा हो जाता है, तो यह मूत्र प्रवाह को अवरुद्ध करना शुरू कर देता है। यह स्पष्ट नहीं है कि प्रोस्टेट के बड़ा होने का क्या कारण है। हालांकि कुछ अध्ययनों का मानना है कि उम्र बढ़ने के साथ सेक्स हार्मोन के असंतुलन के कारण ऐसी समस्या हो सकती है।

जिन लोगों में इस बीमारी की फैमिली हिस्ट्री रही है उनमें जोखिम अधिक हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि मधुमेह-हृदय रोगियों में भी इस रोग का खतरा अधिक हो सकता है। 

विज्ञापन
Britain's King Charles to be treated for enlarged prostate know its symptoms and prevention
प्रोस्टेट की समस्या से कैसे बचें? - फोटो : iStock

बचाव के लिए क्या करें?

डॉक्टर कहते हैं कम उम्र से ही स्वस्थ आदतें जैसे नियमित व्यायाम, शरीर के वजन का ध्यान रखना, सब्जियों-फल का अधिक सेवन और आहार में वसा की मात्रा कम रखना आपमें इस रोग के खतरे को कम कर सकता है। लाइफस्टाइल को ठीक रखकर आप कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के भी जोखिमों को कम कर सकते हैं। मूत्र संबंधी समस्याओं को हल्के में न लें और तुरंत इस बारे में डॉक्टर की सलाह लें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed